एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: छत्तीसगढ़ में कब होगा लोकसभा चुनाव? चुनाव आयोग ने किया तारीखों का एलान, पढ़ें- पूरी डिटेल्स

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Schedule: चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. 7 चरणों में वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होंगे.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Date: देशभर में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो गया है. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों के लिए पहले, दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा. इस तरह छत्तीसगढ़ में 19 और 25 अप्रैल के साथ-साथ 7 मई को मतदान होगा. लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

छत्तीसगढ़ में सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. चुनाव प्रचार के दौरान भी उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. राज्य में ..चरणों में मतदान के बाद ...तारीख को वोटों की गिनती की जाएगी और इस दिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कई चेहरे बदले

चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के ऐलान से पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. बीजेपी ने पहली ही सूची में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. रायपुर से सांसद सुनील सोनी का टिकट काट दिया गया है. पार्टी ने यहां से बृजमोहन अग्रवाल पर भरोसा जताया है. सरगुजा लोकसभा सीट से रेणुका सिंह की जगह अब चिंतामणि महाराज को मैदान में उतारा गया है. जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी ने गुहाराम अजगले का टिकट काटकर महिला उम्मीदवार कमलेश जांगड़े पर भरोसा किया है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कहां से किसे दिया टिकट

•रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल

•दुर्ग- विजय बघेल

•राजनांदगांव- संतोष पांडेय

•सरगुजा- चिंतामणि महाराज

•कोरबा - सरोज पांडेय

•बिलासपुर- तोखन साहू

•रायगढ़-राधेश्याम राठिया

•जांजगीर चांपा-कमलेश जांगड़े

•कांकेर-भोजराज नाग

•बस्तर-महेश कश्यप

•महासमुंद-रूपकुमारी चौधरी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार

उधर, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने कई अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है. कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से मैदान में उतारा है. वहीं, पार्टी ने जांजगीर चांपा से शिवकुमार दहेरिया पर भरोसा जताया है. दुर्ग से राजेंद्र साहू को टिकट दिया गया है.

कोरबा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत पर पार्टी ने फिर से भरोसा किया है. रायपुर से विकास उपाध्याय को टिकट मिला है. इसके साथ ही महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां 9 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 2 सीटें ही आ सकी थी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रायगढ़ में किसानों को दिए गए लोन में लाखों की गड़बड़ी, 18 अधिकारी करेंगे जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
Advertisement

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget