एक्सप्लोरर

कड़ी सुरक्षा के बीच बस्तर लोकसभा सीट के लिए इन 6 जिलों में मतगणना, 500 से अधिक जवान रहेंगे तैनात

Chhattisgarh Lok Sabha Elections: मतगणना में इस बार उन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है जिनका चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का अनुभव नहीं है. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में तीन चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और जिला निर्वाचन आयोग मतगणना की तैयारी में जुट गया है. बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा में पांच विधानसभा की मतगणना अलग-अलग जिले में की जाएगी. वहीं बस्तर जिले में जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट विधानसभा की मतगणना की जाएगी. इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने मतगणना करने वाले कर्मचारियो को पहले चरण का प्रशिक्षण भी दे दिया है.

बताया जा रहा है कि मतगणना में इस बार उन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है जिनका चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का अनुभव नहीं है. जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के का कहना है कि इस बार ऐसे कर्मचारियों को मतगणना का अनुभव देने के लिए फैसला लिया गया है, जिन्होंने पिछले कुछ साल पहले ही सरकारी नौकरी ज्वाइन की है.

बस्तर लोकसभा सीट के लिए 6 जिलों में होगी मतगणना

अधिकारी ने बताया कि हर विधानसभा की काउंटिंग के लिए हर कमरे में 13- 13 टेबल लगाए जाएंगे. एक और एक के अनुपात में महिला और पुरुष कर्मचारी मतगणना के कार्य को पूरा करेंगे. वहीं, मतगणना में तकरीबन 250 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में बस्तर जिला निर्वाचन मतगणना की तैयारी में जोर-शोर से जुट गई है, एक तरफ जहां मतगणना करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मतगणना स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है.

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

बस्तर जिले के अलावा सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में भी बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतगणना होना है, यहां भी जिला उप निर्वाचन अधिकारियों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. मतगणना करने वाले कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण भी दे दिया है. इस बार बस्तर लोकसभा के अंतर्गत सभी 6 जिलों के मतगणना स्थल में सुरक्षा के चाक- चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के मद्देनजर डेरा जमा लिया है

500 से अधिक जवानों की होगी तैनाती

वहीं, मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर के एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि काउंटिंग सेंटर से लेकर बाहर तक चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है. साथ ही 500 से अधिक जवानों की तैनाती की जा रही है, जिसमें स्थानीय पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं. इसके अलावा मतगणना स्थल के आसपास नो फ्लाई जोन का नियम बनाया गया है. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा खुद सीआरपीएफ के जवानों को सौपा गया है.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh: कोरिया में 7 साल बाद भी नहीं बन सका ‘शादीघर’ भूमि पूजन के बाद जगह को लेकर विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget