एक्सप्लोरर

वोटिंग से एक दिन पहले कांकेर में मुश्किल था मतदान कर्मचारियों का दिन, पोलिंग बूथ पर जाने से ग्रामीणों ने रोका

CG Lok Sabha Chunav 2024:कांकेर लोकसभा के धोतीमटोला गांव में ग्रामीणों ने मतदान कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर जाने से रोक दिया. जिसके बाद प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा के अंतर्गत बालोद जिले के धोतीमटोला गांव में चुनाव कराने जा रहे मतदान दल को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. दरअसल, डौन्डी ब्लॉक के धोतीमटोला गांव के ग्रामीणों ने मतदान दल को गांव के अंदर जाने से रोक दिया था. ग्रामीणों का कहना था कि उनकी मांगें पूरी की जाएं, उसके बाद ही दल को मतदान केंद्र तक जाने दिया जाएगा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मतदान कर्मियों का रास्ता रोक लिया. ग्रामीणों में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं.

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. उनका कहना था कि जब तक कोई बड़ा अधिकारी आश्वासन नहीं देता तब तक मतदान दलों को मतदान केंद्र तक नहीं जाने देंगे.

एक सूत्रीय मांग को लेकर अड़े ग्रामीण
दरअसल, डोंडी ब्लॉक के धोतीमटोला गांव के ग्रामीण लंबे समय से ग्राम पंचायत भवन को धोतीमटोला गांव में ही रखने की मांग की अभी वर्तमान में ग्राम पंचायत भवन आश्रित गांव दारूटोला में है.ग्रामीणों का कहना है कि यह मांग आज की नहीं बल्कि सालों पुरानी है, लेकिन कोई भी प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनकी मांग को पूरी नहीं कर रहे हैं और लंबे समय से केवल आश्वासन दे रहे हैं. ग्राम पंचायत भवन आश्रित गांव दारूटोला में होने की वजह से धोतीमटोला गांव के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

वहीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांकेर लोकसभा में 26 अप्रैल को मतदान है और एक दिन पहले ग्रामीणों ने मतदान दल को मतदान केंद्र तक पहुंचने से 2 किलोमीटर पहले ही रोक दिया.

मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी 
इधर मतदान दल को रोकने और गांव के अंदर प्रवेश नहीं करने की जानकारी मिलने पर मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक और डोंडी के जनपद सीईओ सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद उनकी मांग पर विचार किया जाएगा, जिसपर ग्रामीणों ने कहा कि मतदान के बाद एक बार फिर से उनकी मांग को टाल दिया जाएगा, इस वजह से मतदान केंद्र के करीब 2 किलोमीटर पहले साल्हे गांव में ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मतदान दल को ईवीएम मशीनों के साथ रोक लिया है.

यह भी पढ़ें: MP CG Lok Sabha Election 2024 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान, जानें सीएम विष्णु देव साय ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget