एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा जिले में प्रवेश निषेध के बाद भी नहीं मान रहे भारी वाहन, कॉलोनी के लोग परेशान

Chhattisgarh News: 2 दिन पूर्व एसईसीएल कॉलोनी में गिट्टी से भरा हुआ एक ट्रेलर रविवार (25 जून) की सुबह ठीक स्नेह मिलन क्लब के सामने सेंट थॉमस स्कूल से लगे हुए बाउंड्री के पास नाली में जा घुसा था.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल दीपका कॉलोनी के प्रगति नगर रिहायशी कॉलोनी के बीचों-बीच प्रतिदिन दौड़ रहे भारी वाहनों के आने जाने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं. यह मार्ग सामान ढुलाई के लिए ठेकेदारों के लिए वरदान साबित हो रहा है, तो दूसरी ओर आम नागरिकों के लिए अपने घरों के करीब ही एक तरह का डेंजर जोन बनता जा रहा है. रिहायशी क्षेत्र होने के कारण यहां प्रवेश प्रतिबंधित है. बावजूद इसके, भारी मालवाहक वाहन बेधड़क इस आम रास्ते का उपयोग कर रहे हैं. बार-बार ध्यानाकर्षित कराए जाने के बाद भी इस पर एसईसीएल प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की एहतियाती कार्रवाई भी नहीं की जा रही है. 

गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व एसईसीएल कॉलोनी में गिट्टी से भरा हुआ एक ट्रेलर रविवार (25 जून) की सुबह ठीक स्नेह मिलन क्लब के सामने सेंट थॉमस स्कूल से लगे हुए बाउंड्री के पास नाली में जा घुसा था. इस वाहन को सोमवार शाम तक नहीं हटाया जा सका था, जबकि यह मार्ग में भारी वाहन का प्रवेश निषेध है. उसके बावजूद भारी वाहनों का आना-जाना प्रतिदिन बना रहता है. भारी वाहनों के आने-जाने के लिए दीपका थाना चौक से श्रमिक चौक के बीच मालवाहक वाहन चलाने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है. इसके बावजूद रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों को बेधड़क आते जाते देखा जा सकता है.

छोटे बच्चों-पालकों को भी खतरा
प्रगति नगर कॉलोनी के बीचो बीच सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल संचालित है. जिसमें सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक स्कूल लग रही है. छोटे-छोटे बच्चों का आना जाना इस मार्ग में लगा हुआ है. लेकिन कॉलोनी में काम करने वाले ठेकेदारों को इससे कोई सरोकार नहीं है. मनमाने ढंग से अपने मालवाहक वाहन को अति संवेदनशील एरिया लाने ले जाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं. यह सब स्थिति को देखते हुए कॉलोनी वासी रोड में चलने के लिए डरे और सहमे हुए हैं. अगर एसईसीएल दीपका प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं देगी तो कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget