एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Job Alert: छत्तीसगढ़ में 46 हजार पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, जानें क्या है लेटेस्ट डेट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकार ने युवाओं को आवदेन का एक और मौका दिया है. राज्य में 46 हजार पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. यहां जानें ताजा अपडेट.

छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए नौ विभिन्न सेक्टरों के लिए 46 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मेगा रोजगार फेयर का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए सभी जिलों से युवाओं से आवेदन मंगाए जा रहे हैं. युवाओं के लिए शासन ने एक और अवसर दिया है. जिसमें युवा 46 हजार रिक्त पदों के लिए अब 10 दिंसबर तक आवेदन जमा कर सकते थे. पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर थी.

मेगा रोजगार फेयर के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बात करें तो अब तक 10 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. वहीं दुर्ग जिले की बात करें तो 5 हजार युवाओं ने आवेदन किया है.

डीएम ने कहा-इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए

राजधानी रायपुर में विभिन्न सेक्टरों में 46 हजार नियुक्तियों के लिए आयोजित होने वाले मेगा एंप्लायमेंट फेयर में अब तक 5 हजार से अधिक आवेदन दुर्ग जिले से आ चुके हैं. यह दुर्ग जिले के युवाओं के लिए भी बेहतर रोजगार अवसरों को प्राप्त करने का सुनहरा मौका है. युवाओं को इस संबंध में अधिक से अधिक जागरूक कराएं. अधिकारियों को यह निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दिये. उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से और प्रशासनिक अमले के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक मेगा एंप्लायमेंट फेयर की जानकारी दी जा रही है. तेजी से लोग इसमें फार्म भर रहे हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

राज्य शासन ने 46 हजार रिक्त पदों के मेगा रोजगार फेयर के आवेदन के लिए अब अंतिम तिथि में बढ़ा दी गई है. पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर थी. उसे बढ़ाकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर कर दिया गया है. जो युवा मेगा रोजगार फेयर में आवेदन करने से चूक गए थे उन्हें एक और मौका मिला है. वे युवा जल्द से जल्द 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

इन सेक्टरों के लिए ऐसे आवेदन कर सकते हैं युवा

इस मेगा फेयर के लिए आवेदन करने दुर्ग जिले के युवा bit-ly/Jobfair-application लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है अब युवा 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इस मेगा रोजगार फेयर में 9 सेक्टर चिन्हांकित किये गये हैं. उनमें एपारेल, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल, आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, लाजिस्टिक, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्युरिटी आदि शामिल हैं. इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ और इसके बाहर भी नियुक्तियां मिल सकेंगी. अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी दुर्ग रोजगार कार्यालय के राहुल ध्रुव के मोबाइल नंबर 83499-34093 और हरदेव खरे के मोबाइल नंबर 97136-50249 पर संपर्क कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: कहीं मंडप में बैठ चुका था दूल्हा, कहीं दुल्हन को लग रही थी हल्दी, दो बाल विवाह मौके पर कराया गया कैंसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget