एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में जनता कांंग्रेस का अनोखा घोषणा पत्र, 100 रुपये से स्टाम्प पर जनता से किए वादे, यहां देखें वादों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने जनता विश्वास जीतने के लिए नोटरी रजिस्टर्ड घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें गरीबी दूर करने का वादा किया गया है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election 2023) की घोषणा के पहले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी (JCCJ) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. जोगी कांग्रेस ने 10 बिंदुओं पर लुभवाने वादे किए है. इसे अमित जोगी ने शपथ पत्र का नाम दिया है. इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि, छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने अपना घोषणा पत्र 100 रुपये वाले स्टाम्प पेपर पर दिया है. इसके साथ इसे अमित जोगी (Amit jogi) ने 10 कदम गरीबी खत्म का नारा दिया है.

अमित जोगी का दावा 10 कदम में गरीबी खत्म 

दरअसल, शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने जनता विश्वास जीतने के लिए नोटरी रजिस्टर्ड घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें अमित जोगी सरकार बनने पर गरीबी दूर करने का वादा किया है. इसके अलावा ये भी कहा कि अगर अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए तो सूली पर चढ़ जाएंगे. हमारी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस से नहीं है. हम गरीबी के खिलाफ युद्ध लड़ने चुनावी मैदान में उतर रहे है. शपथ पत्र को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए अमित जोगी ने शपथ रथ का भी ऐलान किया है. अगले 30 दिनों में 60 विधानसभा क्षेत्र में ये रथ पहुंचेगी.

क्या है जोगी कांग्रेस का चुनावी शपथ पत्र?

  1. SC - ST ,OBC और आर्थिक रूप से कमजोर अन्य सभी वर्गों के परिवारों को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए देगी और बेटी के जन्म होने पर 1 लाख रुपए देगी.
  2. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देगी, वृद्धजनों को 4500 रुपए की पेंशन मिलेगी. 
  3. धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपए प्रति क्विंटल और हर साल प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपए सहायता. छत्तीसगढ़ में बिजली फ्री होगी.
  4. 15 साल से काबिज वालों को पट्टा,कच्चे मकान वालों को 2 BHK जोगी आवास दिया जाएगा.
  5. 8 सालों से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों का नियमतिकरण, सरकारी,निजी संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण दिया जाएगा.
  6. सालाना 10 लाख रुपए से कम आय वाले स्वरोजगार और व्यवसाय को राज्य के सभी टैक्स से छूट.
  7. सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज और सभी का कैशलेस मुफ्त इलाज किया जाएगा.
  8. छात्र-छात्राओं को देश- विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 100% अनुदान दिया जाएगा.
  9. दारू की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी,राज्य में दुग्ध क्रांति लायी जाएगी.
  10. छत्तीसगढ़ के सभी परमपूज्य संतो और महारत्नों के धाम का विश्व स्तरीय विकास किया जाएगा.

अमित जोगी ने रमन और भूपेश को बताया राजन और दाऊद

अमित जोगी ने कहा, छत्तीसगढ़ बने 23 साल हो गये हैं, छत्तीसगढ़ की जैसे उम्र बढ़ रही है वैसे ही लूट भी बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ में 20 साल से D कंपनी का राज चल रहा है D से डॉक्टर और D से दाऊ. जैसे राजन और दाऊद हैं वैसे ही रमन और दाऊ. मिलकर सब खेल चल रहा है. छत्तीसगढ़ को एक बार तू लूट, एक बार मैं लूट, और दोनों को जेल जाने से छूट है. एक ने छत्तीसगढ़ को पेसीएम (PayCM) बनकर लूटा और दूसरे ने एटीएम (ATM) समझकर लूटा. छत्तीसगढ़वासी अब ये जान गये हैं कि कांग्रेस-भाजपा का रिश्ता ‘दिन में वार और रात में प्यार’ वाला पति-पत्नी का रिश्ता है. 

एक महीने में 60 विधानसभा तक पहुंचने का दावा

अमित जोगी ने आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में हमने 20 से ज़्यादा विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन और कलेक्टरेट घेराव किया है.अगले 30 दिनों में हम 60 विधानसभाओं में “जोगी शपथ रथ” चला रहे हैं और मेरे शपथ पत्र को घर घर पहुंचा रहे हैं. 50 लाख घरों में पहुंचकर उन घरों को टैग करने यानी इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है. मैं D कंपनी के डॉक्टर और दाऊ को चैलेंज करता हूं कि, वो मेरी तरह शपथ पत्र बनायें और जनता के बीच जायें न की घोषणाओं का हवाई जहाज उड़ायें. जैसे हर गांव में ट्रैक्टर होता है वैसे हर चुनाव में “जोगी फैक्टर” होता है.

Chhattisgarh Politics: चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार में रार! पीयूष गोयल के आरोप पर अब सीएम भूपेश बघेल ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget