एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: IAS अधिकारी नीलकंठ टेकाम बीजेपी में हुए शामिल, भूपेश बघेल की सरकार पर लगाए कई आरोप

Neelkanth Tekam joins BJP: छत्तीसगढ़ के एक और आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने अपने शासकीय नौकरी से इस्तीफा देकर बुधवार को भाजपा ज्वाइन कर लिया है.

Keshkal News: छत्तीसगढ़ के एक और आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने अपने शासकीय नौकरी से इस्तीफा देकर बुधवार को भाजपा ज्वाइन कर लिया है. बस्तर संभाग के अंतर्गत कोंडागांव जिले के केशकाल में बकायदा अपने 3 हजार समर्थकों के साथ आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने भाजपा में प्रवेश किया. टेकाम ने कहा कि कोंडागांव कलेक्टर रहते मैंने इस क्षेत्र का काफी विकास किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि अब प्रशासनिक सेवा छोड़ राजनीति में शामिल होने के बाद भी इस क्षेत्र के लोगों का प्यार मुझे मिलेगा.

उन्होंने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाया है कि मैं शुरू से फील्ड का अधिकारी रहा हूं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने मुझे 3 साल तक बेवजह मंत्रालय में बैठाकर कर रखा था. अब भाजपा प्रवेश करने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए खुलकर काम कर सकूंगा. इधर विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम को केशकाल विधानसभा से टिकट देने की तैयारी में है. इसलिए चुनाव के 2 महीने पहले नीलकंठ टेकाम ने नौकरी से इस्तीफा दिया और आज भाजपा के दिग्गज नेताओं के सामने भाजपा पार्टी में  प्रवेश किया है. बताया जा रहा है कि भाजपा नीलकंठ टेकाम को केशकाल विधानसभा से टिकट देने वाली है.

3 हजार समर्थकों के साथ भाजपा में किया प्रवेश
दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बस्तर के पूरे 12 विधानसभा सीटों में मिली हार के बाद इस बार भाजपा नए चेहरों पर दाव खेल रही है. यही वजह है कि बस्तर और कांकेर में नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतरने के बाद एक और बस्तर के बड़े आदिवासी चेहरा को लॉन्च कर रही है. ओपी चौधरी के बाद एक और आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने भी भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर भाजपा पार्टी में आज प्रवेश कर लिया है, और बीजेपी जल्द ही इन्हें केशकाल विधानसभा से चुनावी मैदान में प्रत्याशी बनाकर उतारने वाली है.

3 हजार समर्थकों के साथ नीलकंठ टेकाम ने भाजपा प्रवेश किया
बुधवार को छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के समक्ष अपने 3 हजार समर्थकों के साथ नीलकंठ टेकाम ने भाजपा प्रवेश कर लिया है. इस दौरान नीलकंठ टेकाम ने भूपेश सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं और केशकाल विधानसभा के जनता के द्वारा उन्हें पूरा सहयोग मिलने की बात कही है. दरअसल इस केशकाल विधानसभा से वर्तमान में कांग्रेस से संतराम नेताम विधायक है जो विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं और कांग्रेस के काफी कद्दावर नेता भी माने जाते हैं. यही वजह है कि इस बार के चुनाव में भाजपा ने चेहरा बदलते हुए एक आईएएस अधिकारी जो की इस बस्तर के ही रहने वाले है और आदिवासी परिवार से है. इसलिए भाजपा ने उन्हें पार्टी में प्रवेश कराकर केशकाल विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारने का मन बना लिया है. इधर आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम के भाजपा प्रवेश करने को लेकर बाकायदा केशकाल में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया है और जिसमें खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर समेत राजधानी रायपुर और बस्तर के भी तमाम भाजपा के दिक्कत नेता मौजूद है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: टिकट की दावेदारी के लिए बन रहा रोमांचक माहौल, पिता-पुत्री और पति-पत्नी ने किया आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget