एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल अनुसुइया उइके, विदेशों में पढ़ रहे बस्तर के छात्रों से की ये अपील

प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं. इस मंंच से उन्होंने विदेशों में पढ़ने वाले बस्तर के छात्राें से अपील की है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में बदलने के लिए प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आगाज कर दिया है और छत्तीसगढ़ के बस्तर के साथ-साथ सरगुजा में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की सहमति दे दी है और इसके लिए उन्होंने जल्द ही बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रपोजल पर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करने की बात कही है.

दरअसल अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं,और यहां विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं में प्रथम आने वाले उत्कृष्ट 95 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया. राज्यपाल ने बस्तर संभाग में बढ़ते छात्रों की संख्या को देखते हुए जल्द ही महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में बदलने के लिए पहल करने की बात कही.

Chhattisgarh News: यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, केंद्र को लिखी चिट्ठी

विदेशों में पढ़ रहे बस्तर के छात्र बस्तर में ही दें सेवा

दरअसल कोरोनाकाल के चलते बीते 3 सालों बाद हुए इस दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे. इस दौरान मंच को संबोधित करते हुए राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि बस्तर के आदिवासी छात्र छात्राओं के साथ साथ शहरी छात्र-छात्राएं भी यूनिवर्सिटी खुलने के बाद उच्च शिक्षा ले रहे हैं साथ ही अपने उत्कृष्ट पढ़ाई से बस्तर और प्रदेश का भी नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बस्तर के भी छात्र यूनिवर्सिटी से पास आउट होकर विदेशों में मेडिकल शिक्षा के साथ अन्य विषयों की भी शिक्षा ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि जितने भी बस्तर के छात्र छात्राएं विदेशों में पढ़ाई पूरी कर वापस लौट रहे हैं वे बस्तर में ही नौकरी कर यहां रहकर सेवाएं दे ताकि बस्तर के लोगों का हित हो सके.

बस्तर में घट रही नक्सलियों की संख्या 

वहीं राज्यपाल ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले कई सालों से अच्छा प्रयास किया जा रहा है और इसी का नतीजा है कि बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर सरकार के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, ऐसे में लगातार नक्सलियों की संख्या भी बस्तर में कम होते जा रही है.

वहीं सालों से छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जेलों में नक्सल मामले और अन्य मामलों में बंद निर्दोष ग्रामीणों की रिहाई के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए पटनायक कमेटी बनी है और सेशन कोर्ट द्वारा ही इसकी सुनवाई होती है, हालांकि उन्होंने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है और पटनायक कमेटी में पेश किए गए सभी रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द ग्रामीणों को रिहा करने की बात लिखी है.

अस्पताल में स्टाफ की कमी से राज्यपाल नाराज

इसके अलावा राज्यपाल ने बस्तर में लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कहा कि लगातार उनके पास भी शिकायत आती रहती हैं, हालांकि अस्पताल के लिए करोड़ों रुपए का स्ट्रक्चर जरूर निर्माण कर लिया गया है लेकिन स्टाफ की कमी है, जिस वजह से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा यहां के लोगों को नहीं मिल पा रही है, उन्होंने कहा कि यहां पर MBBS डॉक्टरों की भर्ती की आवश्यकता है और फिलहाल पूरे देश में डॉक्टर की कमी बनी हुई है, उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि बस्तर से जो बच्चे मेडिकल शिक्षा लेकर बाहर से आ रहे हैं वे ही यहां अपनी सेवा दे तो काफी अच्छा रहेगा.

इसे भी पढ़ें:

Bilaspur Suicide Case: चूहा मारने वाली दवा खाकर युवक ने की खुदकुशी, परिजनों ने इस बात को लेकर किया अस्पताल में हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget