एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास से सनसनी: मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा पर खून के निशान, गांव भर में आक्रोश

Chhattisgarh News: गरियाबंद के देवरी गांव के मंदिर में मूर्तियों पर खून लगाने के आरोप में लीलाराम साहू और कामता प्रसाद साहू गिरफ्तार हुए. उन्होंने अंधविश्वास में यह सोचकर ऐसा किया कि इससे समृद्धि आएगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से आस्था को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खून लगाने की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. जब ग्रामीण सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो मूर्तियों पर लगे खून के धब्बे देखकर भय और आक्रोश फैल गया.

मंदिर में खून के निशान देख भक्तों के उड़े होश
देवरी-जेजरा रोड पर स्थित हनुमान, दुर्गा और शिव मंदिरों में यह घटना उस समय उजागर हुई जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. हनुमान जी, दुर्गा माता और शिवलिंग की मूर्तियों पर खून लगे होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी.

राजिम पुलिस की तत्परता से दो आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलने पर राजिम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान ग्राम देवरी स्कूलपारा निवासी लीलाराम साहू (42 वर्ष) और कामता प्रसाद साहू (50 वर्ष) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने ही मूर्तियों पर जानबूझकर खून लगाया था.

'खून से तिलक लगाने से आती है समृद्धि!'
पूछताछ में आरोपियों ने जो कारण बताया, वह और भी चौंकाने वाला है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें कहीं से यह जानकारी मिली थी कि देवी-देवताओं को खून का तिलक लगाने से घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि आती है. इसी अंधविश्वास के चलते उन्होंने यह शर्मनाक कृत्य किया, जिससे गांव की धार्मिक भावना को गहरा आघात पहुंचा.

ASP जितेंद्र चंद्राकर का आधिकारिक बयान
गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जितेंद्र चंद्राकर ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 (धार्मिक भावनाएं आहत करना) और 3(5) (धार्मिक स्थल को अपवित्र करना) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
* लीलाराम साहू, उम्र 42 वर्ष, पिता – श्यामलाल साहू, निवासी – ग्राम देवरी स्कूलपारा, थाना राजिम
* कामता प्रसाद साहू, उम्र 50 वर्ष, पिता – अधारी साहू, निवासी – ग्राम देवरी स्कूलपारा, थाना राजिम

लोगों में रोष - कड़ी कार्रवाई की मांग
गांव के उपसरपंच सुरेंद्र कुमार साहू सहित ग्रामीणों ने इस कृत्य की तीव्र निंदा की है और मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत कठोरतम सजा दी जाए. ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल आस्था का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है.

यह मामला केवल आपराधिक नहीं, सामाजिक चेतना और वैज्ञानिक सोच की गहरी विफलता को भी उजागर करता है. अंधविश्वास जब धर्म की आड़ में आस्था को अपवित्र करता है, तब कानून का कठोर हस्तक्षेप अनिवार्य हो जाता है. शासन-प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ न केवल कठोर कार्रवाई करे, बल्कि जनजागरूकता अभियान चलाकर अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक सोच को भी बढ़ावा दे.

Input By : विनीत पाठक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget