एक्सप्लोरर

Gang War In Bilaspur: दो पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के शीशे टूटे; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur: बिलासपुर जिले में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक गुट में युवकों की संख्या ज्यादा थी, ऐसे में दूसरे गुट के युवकों को भागना पड़ गया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई.

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattishgarh) के बिलासपुर जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान युवकों ने हंगामा मचाते हुए पथराव किया. इस पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है.

दरअसल, जूना बिलासपुर के गांधी चौक स्थित सिटी डिस्पेंसरी के सामने रहने वाला युवक शेखर शुक्रवार रात करीब 11 बजे मोहल्ले में था. इस दौरान उसके साथ कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर मारपीट की. इसके बाद वो भाग गए थे. इसके कुछ देर बाद मारपीट का बदला लेने के लिए सिटी डिस्पेंसरी और फजल बाड़ा के युवकों का एक गुट जूना बिलासपुर स्थित कतियापारा पहुंच गया. यहां उन्होंने कतियापारा के लड़कों के साथ झगड़ा किया और जमकर मारपीट कर दी. बताया जा रहा है कि कतियापारा के युवकों ने ही पहले शेखर से मारपीट की थी. जिसके बाद पथराव की स्थिति बनी.

दो गुटों में जमकर मारपीट हुई
कतियापारा में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक गुट में युवकों की संख्या ज्यादा थी, ऐसे में दूसरे गुट के युवकों को भागना पड़ गया. इसके बदले में हमलावर युवकों ने मोहल्ले में पत्थरबाजी शुरू कर दी. पथराव की इस घटना में गली में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस दौरान पत्थरबाजी करते युवक सीसीटीवी कैमरे भी कैद हुए हैं. इसमें युवकों के हाथ में लाठी-डंडा भी साफ नजर आ रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस 
इधर युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट और पथराव की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. मामले में शनिवार को पुलिस ने बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज कर 13 आरोपियों को  गिरफ्तार किया है. जिसमें सुमित कछवाहा (25 वर्ष), अमन यादव (25 वर्ष), मनोज सारथी (25 वर्ष), राज केंवट (22 वर्ष), करन पटेल (23 वर्ष), शैफू खान उर्फ शैफ (22), शिबू खान (26), सोहन पटेल (18 वर्ष), मोहन पटेल (21 वर्ष), विकास तिवारी (25 वर्ष), राज सोनी (28 वर्ष), अरमान खान (18 वर्ष), दीप श्रीवास (22 वर्ष) शामिल हैं.

Happy New Year 2023: नये साल का जश्न मनाने बस्तर के टूरिस्ट स्पॉट पर उमड़ी भीड़, जानें कैसी है प्रशासन की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget