एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ED की रेड पर पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान से एक बार फिर सियासी हलचल, जानें क्या कहा?

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. इससे एक बार फिर सियासी हलचल मच गई है. जानें क्या कहा?

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पिछले दो महीने से जारी है. कोयला ट्रांसपोर्ट में गड़बड़ी और अवैध लेवी को लेकर अबतक 5 लोगों की ईडी ने गिरफ्तारी की है. इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. डॉ रमन सिंह ने कोयले में गड़बड़ी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईडी आई नहीं है, बल्कि स्थायी रूप से यहां बैठी हुई है. इस बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश में हड़कंप मच गया है.

ईडी की कार्रवाई अभी शुरू हुई है

दरअसल शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई विषयों पर बयान दिया है. लेकिन ईडी की कार्रवाई पर रमन सिंह की चेतावनी कई मायने में अहम है. क्योंकि रमन सिंह कह रहे हैं कि कोई नहीं बचेगा सब पर कार्रवाई होगी. उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए ईडी की कार्रवाई पर कहा कि जहां जहां करप्शन है.

वहीं ED जाएगी, जहां गुड़ है मक्खी वहीं जाएगी. छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी की टीमें आई नहीं है, बल्कि स्थाई रूप से यहां बैठी हुई है. ED और IT की कार्रवाई अभी शुरू हुई है. जो जो लोग करप्शन में लिप्त हैं,जो लोग कंबल ओढ़कर बैठे हुए हैं. जिन लोगों के हाथ और चेहरे कोयले से रंगे हैं वो लोग बचेंगे नहीं. उन सब पर कार्रवाई होगी.

रमन ने कहा उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया

इसके बाद रमन सिंह ने गुजरात,हिमाचल प्रदेश और भानुप्रतापुर उपचुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. रमन सिंह ने मीडिया से कहा कि गुजरात में भाजपा की शानदार जीत हुई है.हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर कहा कि हिमाचल चुनाव में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है.बीजेपी केवल 1 प्रतिशत वोट के अंतर से हारी है. वहीं छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रमन सिंह ने कांग्रेस पर षड्यंत्र पूर्वक चुनाव जीतने का आरोप लगाया है.

कल होगी रायपुर कोर्ट में पेशी

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही जारी है. कोयला ट्रांसपोर्ट परमिट में गड़बड़ी और अवैध लेवी को लेकर ईडी की कार्यवाही जारी है. चिप्स के तत्कालीन चीफ सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

वहीं 29 अक्टूबर को फरार कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने भी कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है. इस महीने 2 दिसंबर को ईडी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अधिकारी सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया है. अब 10 दिसंबर को ईडी इन पांचों को कोर्ट में पेश करेगी.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: कलेक्टर के इस फरमान ने बढ़ाई ठिठुरन, कांपते स्कूल पहुंचे रहे आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स और टीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget