एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर रेल आंदोलन का पहला चरण समाप्त, मांग पूरी नहीं होने पर शुरू होगा रेल रोको आंदोलन

Bastar News: बस्तर रेल आंदोलन का पहला चरण समाप्त हो गया है. सदस्यों ने कहा कि, उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी. जरूरत पड़ने पर रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा.

Chhattisgarh Bastar Rail Andolan: बस्तर (Bastar) में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग और अधूरी पड़ी रेल लाइन को पूरा करने की मांग को लेकर काफी लंबे समय से बस्तर वासियों के द्वारा रेल आंदोलन (Rail Andolan) किया जा रहा है. इन मांगों को लेकर बीते 3 अप्रैल से कांकेर जिले के अंतागढ़ से जगदलपुर तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा भी बस्तर वासियों ने निकाली, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. लगभग 10 दिनों तक पदयात्रा पूरी करने के बाद आज ये दल जगदलपुर (Jagdalpur) शहर पहुंचा, जहां बस्तर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्रों और सैकड़ों की संख्या में बस्तर वासियों ने पदयात्रा में शामिल रहे सभी सदस्यों का स्वागत किया. पदयात्रा कर पहुंचे सदस्यों ने कहा कि रेल आंदोलन का ये पहला चरण आज समाप्त हुआ है, लेकिन अगले 2 महीने के अंदर रेल मंत्री और रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारी उनकी मांग पूरी नहीं करते हैं तो आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी. जरूरत पड़ने पर रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा.

पदयात्रियों का शहरवासियों ने किया स्वागत
पदयात्रा में शामिल रहे रेल आंदोलन के सदस्य संपत झा, किशोर पारख और अन्य सदस्यों ने बताया कि बीते 3 अप्रैल से कांकेर जिले के अंतागढ़ जहां से जगदलपुर तक रेल लाइन बिछनी है वहां से बीते 3 अप्रैल को पदयात्रा की शुरुआत की गई. इस पदयात्रा को लगातार लोगों का समर्थन मिला. पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. लगभग 10 दिनों तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा कर मंगलवार को उनका दल जगदलपुर पहुंचा. बड़ी संख्या में बस्तरवासी और स्कूली छात्राओं ने इन सदस्यों का स्वागत किया. सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वो चरणबद्ध तरीके से अपना रेल आंदोलन जारी रखेंगे.


Chhattisgarh: बस्तर रेल आंदोलन का पहला चरण समाप्त, मांग पूरी नहीं होने पर शुरू होगा रेल रोको आंदोलन

रेल रोको आंदोलन की होगी शुरुआत
सदस्यों ने कहा कि रेल प्रशासन को हर साल बस्तर से ही लौह अयस्क के जरिए खरबों रुपए की कमाई होती है, बावजूद इसके ना ही रेल लाइन से बड़े महानगरों को जगदलपुर से जोड़ा गया है और ना ही रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल मंत्रालय कोई ध्यान दे रहा है. यही नहीं पांच दशकों से मांग करने के बावजूद आज तक जगदलपुर शहर को राजधानी रायपुर से जोड़ा नहीं जा सका है, केवल 150 किलोमीटर का काम बचा है लेकिन उसमें भी केंद्र सरकार लेटलतीफी बरत रही है और अधूरे पड़े इस रेल लाइन को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है. सदस्यों का कहना है कि बस्तरवासी अब अपने हित के लिए लगातार चरणबद्ध तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे. रेल आंदोलन का पहला चरण मंगलवार को समाप्त हुआ है, इसके बाद बस्तर कमिश्नर को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 2 महीनों के भीतर जवाब मांगा जाएगा. अगर कोई पॉजिटिव जवाब नहीं मिलता है तो इस आंदोलन की दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी और एक बार फिर से जरूरत पड़ने पर बस्तरवासी रेल रोको आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 21% वोटिंग

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर बजेगा छत्तीसगढ़ का डंका, झोली में 12 पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget