एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर बजेगा छत्तीसगढ़ का डंका, झोली में 12 पुरस्कार

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर छत्तीसगढ़ की 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहे है. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जहां जिला पंचायत कबीरधाम को चुना गया है.

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहे है. इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जहां जिला पंचायत कबीरधाम को चुना गया है, वहीं ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन और सूरजपुर का चयन हुआ है. इसके अलावा ग्राम वर्ग और अन्य कैटेगरी में भी विभिन्न पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है.
 
 राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार का आयोजन 24 अप्रैल को, तैयारियां जोरों पर
 
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है. यह समारोह जम्मू - कश्मीर के सम्बा जिला के पल्ली में आयोजित होगा. समारोह में प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. इस मौके पर देशभर के विभिन्न ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक व जिला पंचायतों को विशेष कार्य और उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.
 
 पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए इन वर्गों को चुना गया
 
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जिला पंचायत कबीरधाम के साथ ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन एवं सूरजपुर का चयन हुआ है. वहीं ग्राम पंचायत वर्ग में धमतरी जिले के ग्राम छिपली व हर्दीभाटा, कोरिया जिले के चिरमी, बालोद जिले के पैरी, सूरजपुर जिले के बसदई और कबीरधाम जिले क केजेदाह को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. इधर चाइल्ड प्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड कैटेगरी में रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के अंतर्गत बनचरौदा को पुरस्कृत किया जाएगा. ग्राम पंचायत डेवलेपमेंट प्लान अवार्ड कैटेगरी में दुर्ग जिले के जेवरा को सम्मानित किया जाएगा. वहीं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत सरोरा को चुना गया है.
 
 ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त बनाने के लिए मिल रहा सम्मान
 
राज्य में बीते तीन वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं गांवों को सशक्त बनाने के लिए क्रिएटिव कार्य हुए हैं. जहां गौठानों को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है तो वहीं वनांचलों में वनोपज और लघुवनोपज की खरीदी के साथ मूल्य संवर्धन का काम किया जा रहा है. कोरोना के संकट काल में भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को यहां सुचारू रूप से संचालित किया गया. 
 
यह भी पढ़े 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget