एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 21% वोटिंग

Khairagarh By-Election: राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए घरों से निकल रहे हैं.

Khairagarh By-Election 2022: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए घरों से निकल रहे हैं. सुबह 11:00 बजे तक पूरे इलाके में 21% तक का मतदान हो चुका है. तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए निर्वाचन आयोग ने लोगों के लिए पीने का पानी और पंडाल लगाया है. हालांकि शुरुआती दौर में मतदान धीमी गति से चल रहा था. लेकिन अब लोग घरों का कामकाज पूरा करके अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं.

नक्सल प्रभावित केंद्रों में सीसीटीवी लगाए गए, 2500 जवान तैनात
छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगाँव के खैरागढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.शाम 5 बजे तक खैरागढ़ के 291 मतदान केंद्रों में वोटिंग होगी.वही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 34 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 18 मतदान केंद्रों को संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है. इन मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए जहाँ पैरामिलिट्री फोर्स के 22 कंपनी के 2500 जवान तैनात किए गए हैं. घोर नक्सल केंद्रों में CCTV भी लगाए गए हैं. कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं. जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 तथा महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 250 है.

सभी मतदान केन्द्रों में पानी, छांव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. गर्मी को देखते हुए न केवल मतदान दलों के लिए बल्कि मतदाताओं के लिए चिकित्सीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. खैरागढ़ को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया. जहां मतदान दलों में संपूर्ण रूप से महिला अधिकारियों को महिला मतदाताओं से मतदान कराने हेतु ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही 3 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में ग्राम देवारीभाट में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा मतदान किया.वही भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ग्राम घिरघोली में मतदान किया है.

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने किया वोट
भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल मतदान करने से पहले अपने घर में भगवान की पूजा पाठ करके घर से निकले हैं. उसके बाद वे ग्राम घिरघोली पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया.उसके बाद भी पूरे क्षेत्र में दौरे के लिए निकल पड़े है. इधर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा भी अपने पति और बेटी के साथ ग्राम देवरी भाट पहुंच कर पूरे परिवार सहित वोट डाला. उसके बाद वह भी पूरे इलाके में दौरा करने के लिए निकल पड़ी है.

संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया,आरती उतार कर किया जा रहा है स्वागत
खैरागढ़ में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. ऐसे में यहां एक अलग तरह की तस्वीर भी देखने को मिली. जहां पर एक ऐसा मतदान केंद्र बनाया गया है. जिसका नाम दिया गया है संगवारी मतदान केंद्र. इस मतदान केंद्र में छोटे बच्चों के लिए खेलने के लिए तमाम तरह के खिलौने रखे गए हैं. साथ ही कोई भी वोटर अगर यहां वोट देने आ रहा है तो उन्हें आरती दिखा कर स्वागत किया जा रहा और तिलक लगाकर प्रवेश दिया जा रहा है. इतना ही नहीं यहां पर मेडिकल व्यवस्था भी रखी गई है ताकि किसी को कोई भी तकलीफ ना हो. जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है लोगों में मतदान को लेकर कमी देखने को मिल रहा है. हालांकि दोपहर 3:00 बजे के बाद फिर से एक बार मतदान में तेजी आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: बस्तर के वनों को लगी तस्करों की नजर, फॉरेस्ट रेंजर और वन कर्मियों के हड़ताल पर जाने से गंभीर हुए हालात

Dhamtari: धमतरी में दिल दहलाने वाली घटना, जन्मदिन के दिन युवक की हत्या, भीड़ में बदमाशों ने मारा चाकू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget