एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: किसानों की बदलेगी तकदीर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार, इस प्लांट से ऐसे चमकेगी बस्तर के लोगों की किस्मत

Bastar News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर है. प्लांट शुरू होने से न केवल किसानों की तकदीर बदलेगी बल्कि हजारों अन्य लोगों को भी फायदा मिलेगा.

छत्तीसगढ़ का पहला मक्का प्रोसेसिंग प्लांट कुछ महीनों में बनकर तैयार होने वाला है. कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में करीब 15 एकड़ में बनाए जा रहे इस मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से लगभग 65 हजार किसानों को फायदा मिलेगा. लगभग 140 करोड़ रुपए की लागत से मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के बनने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार इस प्लांट के माध्यम से मिलेगा. इस प्लांट का लगभग 40% काम पूरा हो चुका है, वहीं आने वाले जून माह तक इसे पूरी तरह से कंप्लीट कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के उद्घाटन के लिए खुद राहुल गांधी यहां पहुंचेंगे.

65 हजार किसानों को मिलेगा लाभ 

कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी से मिली जानकारी के मुताबिक 140 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से बस्तर के किसानों के तकदीर बदलेगी, राज्य सरकार के सहयोग से सहकारिता के क्षेत्र में इस प्लांट को कोंडागांव जिले में इसलिए स्थापित किया जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मक्का का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है, इस प्लांट के लग जाने से किसानों को मक्का का अधिकतम मूल्य मिलने की पूरी उम्मीद है. खास बात यह है कि यह प्लांट कोंडागांव में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

उन्होंने बताया कि मक्का प्रोसेसिंग प्लांट में कूलिंग टॉवर और बॉसिंग बॉल सहित अन्य कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, साथ ही फर्मेंटेशन कूलिंग टावर का कार्य पूरा हो चुका है. इसके अलावा प्लांट के वेयरहाउस निर्माण का भी काम जारी है, दरअसल कोंडागांव जिले में तीन-चार सालों में खरीफ और रबी दोनों सीजन में मक्का उत्पादन को काफी बढ़ावा मिला  है, प्लांट की स्थापना से उत्साहित किसान मक्का का रकबा साल दर साल बढ़ा रहे हैं, वर्तमान में कोंडागांव जिले में हर साल 3 लाख 48 हजार 127 मेट्रिक टन मक्का का उत्पादन होता है.

हर रोज 80 हजार लीटर एथेनॉल होगा तैयार

कलेक्टर ने बताया कि मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन मां दंतेश्वरी प्रसंस्करण और विपणन सहकारी समिति द्वारा किया जाएगा, इस प्लांट में मक्के की आपूर्ति के लिए लगभग 45 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है. कलेक्टर ने बताया कि जिले के समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं. मक्का खरीदी का काम छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा किया जा रहा है.

प्लांट में हर दिन 200 मेट्रिक टन मक्का की प्रोसेसिंग होगी, जिससे 80 हजार लीटर एथेनॉल तैयार होगा, इस प्लांट के लग जाने से निजी निवेशकों द्वारा अन्य सहायक उद्योग लगाने के लिए एक नया वातावरण भी बनेगा. प्लांट में 200 से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा ,साथ ही 35 हजार  किसान लाभान्वित होंगे ,इसके अलावा प्लांट में उत्पादित होने वाला एथेनॉल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को बेचा जाएगा, जिसे पेट्रोल के साथ मिक्स कर बेचा जाएगा, इससे विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी और किसानों को मक्का का वाजिब दाम भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:

Bilaspur Car Accident: बिलासपुर में पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, तीन लोग जिंदा जले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget