एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने किया हैरान

CG Exit Poll Result 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर बड़ा एग्जिट पोल किया है. इस एग्जिट पोल के नतीजे हैरान करने वाले हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इसके पहले एबीपी ने सी वोटर के साथ मिलकर बड़ा एग्जिट पोल किया है. एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि राज्य में कांग्रेस को बढ़त तो मिलेगी लेकिन यहां टक्कर कांटे की है यानी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी भी बहुत पीछे नहीं है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या कहता है छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल...

पोल के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस को विधानसभा की 90 में से 41-53 सीटें मिल रही हैं. यानी कि कांग्रेस को बढ़त मिल रही है लेकिन सीटों का आंकड़ा पिछले बार से घटता दिख रहा है. वहीं, बीजेपी भले पिछड़ती हुई नजर आ रही है लेकिन 2018 के मुकाबले उसकी सीटें बढ़ती नजर आ रही हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं.

छत्तीसगढ़ का EXIT POLL 

स्रोत- सी वोटर
छत्तीसगढ़
कुल सीट- 90

बीजेपी-36-48
कांग्रेस-41-53
अन्य -0-4  

वोट शेयर

बीजेपी-41%
कांग्रेस-43%
अन्य-16%

2018 में कांग्रेस ने जीती थीं 68 सीटें
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 2018 में 68 सीटें जीती थीं जबकि बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई थी. राज्य में अन्य राजनीतिक दलों जेसीसी (जे) को पांच सीटें मिली थीं. हालांकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की मौजूदा संख्या 71 है. कांग्रेस की ओर से यह दावा किया गया है कि वह इस चुनाव में 75 से अधिक सीटें जीतेगी. यहां तक कि सीएम भूपेश बघेल भी मीडिया से बातचीत के दौरान यह कह चुके हैं कि कांग्रेस न केवल जीत दोहराएगी बल्कि 75 से ज्यादा सीटें अपने नाम करेगी. 

दो चरणों में कराए गए चुनाव
इस साल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में कराए गए. पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान कराए गए. पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ जिनमें 12 नक्सल प्रभावित थे. आखिरी चरण में 70 सीटों पर मतदान कराए गए हैं. राज्य में मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी.

(जरूरी सूचना : मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग पहले ही हो गई थी. आज तेलंगाना में भी वोटिंग खत्म हो गई है. ऐसे में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने एग्जिट पोल किया है. हर सीट पर सर्वे किया गया है. जिसमें कुल 1 लाख 11 हजार से ज्यादा वोटरों से बात की गई है. सर्वे हर राज्य में वोटिंग के बाद किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.) 

ये भी पढ़ें-  Ambikapur: किसानों के लिए आफत लेकर आई बेमौसम बारिश, तैयार फसलों की कटाई में आ रही अड़चन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget