एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ केस

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

Chhattisgarh FIR Against Bhupesh Baghel: लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का इस तरह से नाम आने से कांग्रेस के लिए कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर पुलिस की एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित अलग-अलग धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाए गए हैं. 

भूपेश बघेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में ईओडब्ल्यू की ओर से दर्ज एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल हैं. दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि धन संरक्षण के बदले महादेव सट्टा ऐप की अवैध गतिविधियों को अनुमति देने के लिए राज्य सरकार के शीर्ष स्तर के पदाधिकारियों की संलिप्तता का खुलासा करता है.

अब ईओडब्ल्यू की ओर से जो FIR दर्ज की गई है उसमें बघेल के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित अलग-अलग धाराओं में आरोप लगाए गए हैं.

ED ने क्या लगाया था आरोप?

पिछले साल नवंबर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया था कि महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी. इसके साथ ही ईडी की चार्जशीट में भी भूपेश बघेल के नाम का जिक्र था और अब जब राज्य की ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज किया है तो उसमें भूपेश बघेल को नामजद आरोपी बनाया है.

जेपी त्रिपाठी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर BJP का 'कार्टून अटैक', चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget