एक्सप्लोरर

Durg Employment Fair: दुर्ग में लगेगा रोजगार मेला, प्राइवेट कंपनीज में 831 पदों के लिए होगी सीधी भर्ती, जानें-पूरी डिटेल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है. प्राइवेट लिमिटेड की कई कंपनियां 831 पदों के लिए सीधी भर्ती करेंगी. इच्छुक आवेदक जल्द ही पंजीयन कराएं.

Employment Fair In Durg: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) में एक बार फिर मेगा रोजगार मेले (Employment Fair) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 14 नामी कंपनियों में 831 पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी. इस मेगा रोजगार मेले में आईटीआई और डिप्लोमाधारी युवाओं को नौकरी दी जाएगी. दो सितंबर को भिलाई के एक निजी कॉलेज में इस मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

दरअसल, दुर्ग जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत जिले में आईटीआई और डिप्लोमाधारी आवेदकों के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष मेगा प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा. इस मेगा रोजगार मेले का आयोजन दो सितंबर को सुबह 10:30 बजे से संजय रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज कोहका भिलाई में किया जाएगा.

इन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के लिए होगी भर्ती
इस मेगा प्लेसमेंट में नियोजक टाटा मोटर ( एचपी क्वेस का. लिमि.), बजाज मोटर, एसकेएचवाय टेक प्रा.लि., एडविक हाई टेक प्रा.लि., स्टील इंफ्रा साल्यूशंस प्रा.लि., पॉलीरब कूपर स्टेंडर्ड एफटीएस प्रा.लि., रोंच पॉलीमर्स प्रा.लि., सिम्प्लेक्स कास्टिंग, भिलाई आयरन एंड स्टील प्रोसेसिंग का. प्रा.लि., कोठारी इंजीनियरिंग वर्क, न्यू एलेनबेरी वर्क्स, डोज्को इंडिया प्रा.लि., भवानी एंड कंपनी और जेएनएस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड के लिए 831 से अधिक पद को भरा जाएगा, जोकि रिक्त हैं.  इन रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का आयोजन किया जाएगा.

दुर्ग जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक आरके कुर्रे ने बताया कि इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण और अंकसूची, पहचान पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ प्लेसमेंट केम्प ड्राइव में उपस्थित हो सकते हैं. प्लेसमेंट ड्राइव के संबंध में जानकारी के लिए मॉडल कॅरियर सेंटर, दुर्ग के फेसबुक पेज पर लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए फेसबुक पेज पर दिए गए गूगल लिंक bit.ly/placementcampregistration पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है. 

Bastar: जगदलपुर शहर में 6 बाद भी नहीं पूरा हुआ अमृत मिशन प्रोजेक्ट, BJP ने नगर निगम पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget