एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चुनावी साल में बघेल सरकार का तोहफा, घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ आधा, जानें और क्या मिली रियायत

Chhattisgarh Elections 2023: टीएस सिंह देव ने बताया कि यह सुविधा खासकर वंचित परिवारों के लिए मददगार होगी और उनके घरेलू बचत के लिए लाभकारी होगी.

Chhattisgarh Electricity Bill: चुनावी साल में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार ने सीएसइबी (CSEB) के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब 6  महीने तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को भी 400 यूनिट के खपत में  बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल सकेगा. प्रदेश में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ पहले से ही दिया जा रहा है लेकिन, अब  6 महीने तक भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल सकेगा. बकायदा इसके लिए उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (TS Singhdeo) ने पूरे प्रदेश में इसे लागू करने के लिए विभागीय आदेश भी जारी कर दिया है. अब 400 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले पूरे प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा.

घरेलू उपभोक्ताओं को मिला लाभ 
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू उक्त योजना का विस्तार भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किए जाने का निर्णय लिया गया है. पूरे प्रदेश में अब घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट से कम खपत में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा. इसके अलावा 6 महीने तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किए उपभोक्ताओं को भी बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल सकेगा. इससे पहले उपभोक्ताओं को जिनकी बिल दो महीने से बकाया है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, लेकिन अब ऐसे उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा. बताया जा रहा है कि चुनावी साल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीएसईबी के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है.

टीएस सिंह देव ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
वहीं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि, सभी प्रदेशवासियों को संतोष के साथ सूचित करना चाहूंगा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह खपत की गई 400 यूनिट बिजली पर प्रभावशील विद्युत दरों पर बने बिल को आधा करने हेतु विभागीय आदेश जारी किया गया है, इसके हिसाब से यह रियायत उन उपभोक्ताओं को भी प्राप्त होगी जिनके विरुद्ध बिजली बिल की राशि 6 महीने की अधिक अवधि के लिए बकाया नहीं है.

चुनावी साल में कांग्रेस सरकार की बड़ी घोषणा
वहीं कांग्रेस ने पहले ही अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेशवासियों को बिजली बिल हाफ करने की घोषणा की थी और उसके बाद इसे लागू भी किया गया, लेकिन अब प्रति माह खपत की गई 400 यूनिट पर बिजली बिल को हाफ करने की घोषणा के बाद इसे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है. फिलहाल इस योजना को जल्द लागू करने के लिए उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने विभागीय आदेश जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: बिलासपुर के जांजगीर चांपा में मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी शंखनाद, मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget