एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: 'छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आ रहा कांग्रेस का तूफान...', मतदान के बीच राहुल गांधी का बड़ा दावा

Chhattisgarh Election 2023 Voting: राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर यह दावा किया कि यहां कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. आज दोनों राज्यों में मतदान कराए जा रहे हैं.

Chhattisgarh Elections 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आ रही है. उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी दोनों राज्यों में भारी बहुमत (Voting) के साथ आगे बढ़ रही है. कांग्रेस सांसद ने साथ ही सभी लोगों से मतदान करने की अपील की.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ''मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तूफान आ रहा है - भारी बहुमत के साथ! घरों से निकल कर, आज करें बड़ी संख्या में मतदान - और, चुनें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भरोसे वाली कांग्रेस की सरकार.'' उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वादों पर एक मिनट का वीडियो भी शेयर किया है. बता दें कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैली भी की थी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगा था. 

प्रियंका गांधी ने कही यह बात
वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '' छत्तीसगढ़ के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों! आपका वोट ही आपकी ताकत है और आप ही अपना भविष्य तय करेंगे. अपने अनुभव के आधार पर, अपने भविष्य के लिए वोट कीजिए. छत्तीसगढ़ को हमारी गारंटी है.'' प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश को लेकर भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''आज चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, झूठ, लोगों को आपस में लड़ाने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने की मानसिकता को कड़ा सबक सिखाएगी.'' 

दूसरे चरण में सीएम बघेल की सीट पर भी मतदान
बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर वोटिंग चल रही है. कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है. दूसरे चरण में सीएम भूपेश बघेल समेत कई मंत्रियों की सीट दांव पर है. 

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: सीएम भूपेश बघेल ने परिवार के साथ डाला वोट, लाइन में खड़े होकर किया अपनी बारी का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget