एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: ढाई-ढाई साल वाले CM के फॉर्मूले पर टीएस सिंह देव बोले, 'लोगों को जवाब देते नहीं बनता...'

Chhattisgarh Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि 2.5 -2.5 साल का फॉर्मूला नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे संबंधों पर दबाव बनता है और अच्छा वातावरण नहीं बनता.

Chhattisgarh Elections News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अगर कांग्रेस (Congress) की जीत होती है तो फिर सीएम कौन बनेगा? यह सवाल तब से तेज हो गए हैं जब से गुरुवार को विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए हैं जिसमें कांग्रेस को राज्य में बढ़त मिलती दिख रही है. यह सवाल डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव (TS Singhdeo) के सामने रखा गया. टीएस सिंह देव ने कहा कि इस बार 2.5-2.5 साल वाला फॉर्मूला नहीं चलेगा और जो हाईकमान का ऑर्डर होगा वही माना जाएगा. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक टीएस सिंहदेव ने कहा, ''पिछले पांच साल जो हमारा ढाई-ढाई साल वाला अनुभव अच्छा नहीं रहा. और हम लोगों की कोर कमिटी की बैठक में सबने यह फैसला किया. बैठक में प्रभारी शैलजा जी, भूपेश भाई थे, पीसीसी प्रेसिडेंट दीपक बैज, ताम्रध्वज साहू और मैं भी था. हम सबने एक राय बनाई और तय किया कि हाईकमान जो तय करेगा वह करेंगे. वो फाइनल है. इन अटकलों में नहीं पड़ना है. संबंधों पर भी दबाव पड़ता है. लोगों को जवाब देते नहीं बनता, मीडिया में भी बात आती है. सवाल किए जाते हैं कब शपथ होगा. अच्छा वातावरण नहीं बनता.''

2.5 साल का फॉर्मूला नहीं होना चाहिए- टीएस सिंहदेव
टीएस सिंह देव ने कहा, ''हमने ये तय किया है कि जो हाईकमान कहेगा वही करेंगे.'' क्या कांग्रेस में 2.5-2.5 साल का फॉर्मूला नहीं होग? इस सवाल पर टीएस सिंह देव ने कहा, ''नहीं होना चाहिए. जो पार्टी ने तय कर दिया है तो एक दिन तो एक दिन, काम करो, जब बदलने की जरूरत है तब सोचेंगे, अपना दिमाग नहीं लगाना चाहिए.''

बता दें कि एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोले में कांग्रेस के खाते में 41 से 53 सीटें जाती दिख रही हैं. जबकि एक-दो एग्जिट पोल को छोड़कर अधिकांश में कांग्रेस, बीजेपी पर भारी दिख रही है. हालांकि 2018 के चुनाव जितनी सीटों का अनुमान व्यक्त नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में काका हैं फेवरेट! क्या अब भूपेश बघेल के जरिए OBC कार्ड को मजबूती से चलेगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget