एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में काका हैं फेवरेट! क्या अब भूपेश बघेल के जरिए OBC कार्ड को मजबूती से चलेगी कांग्रेस

Chhattisgarh Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल्स के नतीजों में फिर से राज्य में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. राज्य की जनता ने सीएम बघेल पर भरोसा जताया है.

Chhattisgarh Exit Poll: विधानसभा चुनावों को लेकर जो एग्जिट पोल आए हैं, उन्होंने कांग्रेस को राहत भरी सांस लेने का मौका जरूर दिया है. एग्जिट पोल्स में मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहां कांग्रेस पार्टी को भले ही बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन दोनों ही राज्यों में बीजेपी की ओर से उसे कड़ी टक्कर भी मिलती हुई दिखाई दे रही है. यानी इन दोनों राज्यों में कुछ भी हो सकता है. हालांकि छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को एग्जिट पोल के अनुसार 36 से 53 सीटें मिलते दिख रही है. वहीं बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है. 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के ज्यादा करीब नजर आ रही है. यानी बीजेपी की 15 सालों की सत्ता को उखाड़ने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राज्य की जनता एक बार फिर भरोसा जताते हुए दिख रही है. मालूम हो कि राज्य में भूपेश बघेल को काका कहर संबोधित किया जाता है.

इस मुद्दे को जमकर भुनाएगी कांग्रेस

दरअसल छत्तीसगढ़ को लेकर आए एग्जिट पोल के जो दावे हैं, उनसे कांग्रेस पार्टी को एक और राहत मिलती दिख रही है. पार्टी को ओबीसी समुदाय का समर्थन मिलते हुए दिखाई दे रहा है. दरअसल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान जाति जनगणना और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को जमकर उठाया था. पार्टी जातिगत समीकरण को साधते हुए दलित-ओबीसी वोटर्स को अपने पाले में ले विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी में है. ऐसे में अब जब एग्जिट पोल में जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है तो कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में उठाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की कोशिश कर सकती है. 

OBC के पोस्टर बॉय बनेंगे बघेल!

कांग्रेस पार्टी की इस कोशिश के लिए ओबीसी के नए पोस्टर बॉय के रूप में भूपेश बघेल अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की 42 फीसदी आबादी ओबीसी समुदाय से आती है. 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 22 विधायक ओबीसी समुदाय के थे. वहीं लोकसभा की 11 सीटों में से पांच ओबीसी सांसदों के पास हैं. यानी आदिवासी समुदाय के अलावा ओबीसी समुदाय का भी छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में भारी उपस्थिति है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी को अगर बीजेपी को टक्कर देनी है तो ओबीसी समुदाय को अपने पाले में खींचना होगा और इसमें पार्टी भूपेश बघेल का सहारा ले सकती है.

बघेल बोले 75 सीटें जीतेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ को लेकर आए एग्जिट पोल पर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की गई तो उन्होंने कॉन्फिडेंट होकर कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बना रही है. बघेल ने कहा चुनावी नतीजे आने दीजिए 57 का आंकड़ा 75 में बदल जाएगा और उनकी सरकार बहुमत के साथ बनेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है. 

Chhattisgarh Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने किया हैरान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget