एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर रमन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'भरोसे के लायक नहीं...'

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस ने अपने 2018 के वादे को तो पूरा ही नहीं किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने रविवार को अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया जिसपर पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह (Raman Singh) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसपर भरोसा नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस 2018 के चुनावी वादे को अब तक पूरा नहीं किया है. 

रमन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा करने लायक स्थिति नहीं है. मैंने सभा के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी कि कांग्रेस के झूठे घोषणा पत्र और वादे का भरोसा छत्तीसगढ़ की जनता क्यों करेगी और क्यों करना चाहिए. पांच साल पहले जो झूठ बोला था. 20 लाख तक मुफ्त इलाज करेंगे, नहीं किया. सबको मकान देंगे, आज तक कोई मकान भूपेश (बघेल) ने नहीं दिया. चार गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे, पांच साल निकल गया नहीं किया, शराबबंदी करेंगे, पांच साल निकल गए शराबबंदी नहीं हुई. ''

कांग्रेस को दिलाई पुराने वादे की याद
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस के 2018 के वादे को याद दिलाते हुए कहा, ''तब कहा था कि  10 लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, नहीं दिया. पांच साल निकल गए कुछ नहीं हुआ. संपत्ति कर माफ करने की बात कहेी थी लेकिन पांच साल बीत गए संपत्ति कार माफ नहीं किया. 200 फूड पार्क बनाने का वादा किया था. राहुल गांधी ने कहा था, दिखाइए 200 फूड पार्क. और अब 700 फूड पार्क बनाने की बात कर रहे हैं. 17 लाख मकान नहीं दिया और आज कह रहे हैं कि 18 लाख मकान देंगे.''

बीजेपी चार किश्तों में दे रही है बोनस- रमन सिंह
रमन सिंह ने कहा कि ''कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में  महतारी को 500 रुपये और वृद्ध को 1500 पेंशन देने की बात कही थी लेकिन अब तक नहीं दिए. दो लाख लोगों के निमितिकरण की बात कही थी. भूपेश जी, एक का तो निमितकरण कर लेते.'' रमन सिंह ने आगे कहा कि आज चार-चार किश्तों में बोनस की राशि जो हम दे रहे हैं. वह पीएम मोदी की गारंटी है. यह राहुल गांधी की गारंटी नहीं है जो गंगाजल लेकर घूमते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections 2023: नक्सलियों की दहशत के बीच MI17 हेलिकॉप्टर बना 'वरदान', पोलिंग पार्टी को पहुंचा रहा मतदान केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget