एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: सरगुजा की तीन सीटों पर 41 प्रत्याशी मैदान में, निर्वाचन आयोग ने आवंटित किया चुनाव चिह्न

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा जिसके लिए प्रत्याशियों के नामांकन और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग (Elections Commission) द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर तक प्रत्याशियों का नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया गया है और 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा पूरी हो गई और साथ ही 2 नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो गई. उधर, सरगुजा (Surguja) जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों अम्बिकापुर (Ambikapur), लुण्ड्रा (Lundra), सीतापुर (Sitapur) से कुल 41 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए हैं. सभी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिह्न (Symbol) का आवंटन कर दिया गया है.
 
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-09 लुण्ड्रा से कुल 12 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के अलेक्जेण्डर केरकेट्टा को झाड़ू, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के इसीदोर तिर्की को वर्ग में हल जोतता किसान, बहुजन समाज पार्टी के दिलीप सिंह गोंड को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के प्रबोध मिंज को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के डॉ प्रीतम राम को हाथ, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के बलबीर नागेश को हथौड़ा, हंसिया और सितारा, हमर राज पार्टी के अनुक प्रताप सिंह टेकाम को बाल्टी और निर्दलीय अफसाना सिंह को सेब, उर्मिला सिंह को ब्लैक बोर्ड, चक्रधारी सिंह को फुटबॉल, लीलाधर पैंकरा को कांच का गिलास, लोभन राम पैंकरा को सिलाई की मशीन का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है.

विधानसभा अम्बिकापुर के 13 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर के कुल 13 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से अब्दुल माजिद को वर्ग में हल जोतता किसान, इंडियन नेशनल कांग्रेस के टीएस सिंहदेव को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल को कमल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बालसाय कोर्राम को आरी, हमर राज पार्टी के रामनन्दन पैंकरा को बाल्टी, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के सुजान बिंद को आदमी और पाल युक्त नौका,भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संतोष विश्वकर्मा को बांसुरी, निर्दलीय अनिल श्रीवास्तव रोटी पार्टी को उदीयमान सूर्य, एस्तर खलखो को बैटरी टार्च, क्रान्तिकुमार को दो पत्तियां, मीरा रवि को माईक, मुकेश गोस्वामी को कटहल और  राकेश कुमार साहू को फूलगोभी का चिह्न आवंटित किया गया है.

सीतापुर के 16 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतापुर के कुल 16 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. इंडियन नेशनल कांग्रेस के अमरजीत भगत को हाथ, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जेम्स टोप्पो को वर्ग में हल जोतता किसान, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश किस्पोट्टा को हाथी, आम आदमी पार्टी की प्रियंका को झाड़ू, भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को कमल, हमर राज पार्टी के कमलनाथ सिंह को बाल्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी के निर्मल कुजूर को चारपाई, निर्दलीय अनिल मिंज को फुटबॉल, डॉ आजाद भगत को एयरकंडीशनर, फ्रांसीस एक्का को ऑटो रिक्शा, बालमदीना निराला को बेबी वॉकर, विपिन बिहारी पैंकरा को सेब, रामकुमार को फ्रॉक, रामकुमार किंडो को फूलगोभी, शांति देवी को कांच का गिलास, संतोष कुमार खेस्स को अलमारी का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी- कांग्रेस के नेताओं का चुनावी प्रचार तेज, बस्तर पहुंच रहे सभी बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget