एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, जानें

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से बड़ी घोषणा की गई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए सोमवार को चार बड़ी कमेटियों की घोषणा की गई है.

Chhattisgarh Election: कांग्रेस (Congress) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Elections) के लिए सोमवार को कोर कमेटी (Core Committee) और चुनाव अभियान समिति सहित चार समितियों का गठन किया जिनमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है. पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (K C Venugopal) की ओर से बयान जारी किया गया. जिसमें लिखा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कोर कमेटी, चुनाव अभियान समिति, संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति के गठन को स्वीकृति दे दी है.

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें सात सदस्यीय कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है. कोर कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, प्रदेश सरकार में मंत्री ताम्रध्वज साहू और शिव कुमार डहरिया शामिल हैं. 

पार्टी के इन वरिष्ठ नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
बता दें कि चरणदास महंत को 74 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सीएम भूपेश बघेल, सिंहदेव,दीपक बैज और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को इस समिति में स्थान दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रवींद्र चौबे की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय संचार समिति और अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रोटोकॉल समिति का गठन किया गया है.

राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले हैं चुनाव
 छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. बता दें कि विपक्षी बीजेपी भी चुनाव की तैयारियों में जुटी है. पार्टी अब तक 90 में से 21 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. हालांकि सत्तारूढ़ कांग्रेस की तरफ से अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं. अभी पार्टी के भीतर टिकट दावेदारों पर जिला स्तर पर मंथन चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कांग्रेस की कमेटियों का एलान, कोर कमेटी में CM और डिप्टी सीएम का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget