एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: कांग्रेस ने काटे मौजूदा विधायकों के टिकट तो बीजेपी नेता बोले- 'इससे नुकसान होगा क्योंकि...'

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई सीटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया है. इसको लेकर उनके समर्थकों में गुस्सा है तो दूसरी तरफ बीजेपी भी इस मामले में कूद गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है जिसके तहत 83 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है. इस सूची के आने के बाद 18 मौजूदा विधायकों को निराशा हाथ लगी है जिनकी जगह किसी और को टिकट दिया गया है. इसको लेकर उनके समर्थकों में नाराजगी भी देखी जा रही है. वहीं, अब बीजेपी (BJP) ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है. 

जिन 18 सीटों के विधायकों को रिपीट नहीं किया गया है उनमें बलरामपुर और प्रतापपुर की विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसको लेकर बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) का बयान है और उनका कहना है कि ऐसा करने से कांग्रेस को ही नुकसान होगा क्योंकि जिन नेताओं के टिकट काटे गए हैं वे अपने क्षेत्र के प्रभावशाली और कद्दावर नेता रहे हैं. 

हित की लड़ाई लड़ने वालों का काटा टिकट- नेताम
रामविचार नेताम ने कहा, ''बलरामपुर जिले के साथ-साथ प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है. कांग्रेस की नीति रही है कि जो भी नेता कद्दावर होने लगते हैं, उनके पर काट दिए जाते हैं.  मैं समझता हूं कि तीनों विधानसभा के जो प्रत्याशी रहे हैं वे कद्दावर हैं और लोगों के हित में लड़ाई लड़ने वाले रहे हैं. ऐसे लोगों का टिकट काटकर कांग्रेस ने एक आत्मघाती निर्णय लिया है." 

जनता देगी जवाब- नेताम
नेताम ने आगे कहा, '' इसका जवाब तो जनता देगी. क्योंकि जिस वर्ग से या जहां से ये आते हैं, सबका अपना-अपना वर्चस्व रहा है. काफी कद्दावर लोग रहे हैं. उसका परिणाम तो कांग्रेस को झेलना पड़ेगा. एक जीते हुए प्रत्याशी का टिकट काटकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है. इस बात से उनके क्षेत्र के कार्यकर्ता, और जो लोग पांच साल से उनके संपर्क में रहे हैं, उनमें भारी आक्रोश और गुस्सा है.'' छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए जाने हैं. पहले चरण के तहत 7 नवंबर और दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होगा. पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें-  Bilaspur News: बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 20 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget