एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: अमित शाह का दावा, 'कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ, बनेगी BJP की सरकार'

Chhattisgarh Elections News 2023: 17 नवंबर को होने जा रहे दूसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को अमित शाह ने जशपुर में रैली की.

Chhattisgarh News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) में चुनावी रैली को संबोधित किया. अमित शाह ने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पर धर्म परिवर्तन, महादेव सट्टा ऐप, नक्सलवाद और राम मंदिर के मुद्दे पर जमकर हमला बोला. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हुआ है. अमित शाह ने साथ ही दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा. 

अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हुआ. हम आदिवासी भाई-बहनों का उनकी सहमति के बिना धर्म परिवर्तन नहीं होने देंगे. हम उनकी रक्षा करेंगे. बीजेपी सत्ता में आई तो पांच साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म कर दिया जाएगा.'' 

महादेव को तो छोड़ देते सीएम बघेल- अमित शाह
महादेव ऐप को लेकर सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान भेजा तो उस पॉइंट को शिवशक्ति पॉइंट नाम देकर भगवान शंकर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का काम किया और यहां कांग्रेस की सरकार ने महादेव ऐप से जोड़कर सट्टा खोलने का काम किया. अरे भाई कम से कम महादेव को तो छोड़ देते. आज बच्चा-बच्चा कह रहा है, सट्टे पे सट्टा, कौन कर रहा तो भूपेश काका.''

बीजेपी की बनेगी छत्तीसगढ़ में सरकार- अमित शाह
अमित शाह ने आगे बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा, ''छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव पूरा हो गया है. बीती रात मैंने रायपुर में बैठक की थी. कांग्रेस का यहां सूपड़ा साफ हो जाएगा. यह आने वाले दिनों में निश्चित रूप से होगा. बीजेपी यहां सरकार बनाने जा रही है.'' बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो चुका है बाकी 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा जिसके लिए 15 नवंबर तक प्रचार-प्रसार किया जा सकता है. इसी को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार दौरा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: कोरबा की इन चार सीटों पर हमेशा BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, बदलता रहा है चुनावी नतीजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget