एक्सप्लोरर

CG Election 2023 Phase 1 Voting Highlights: छत्तीसगढ़ में वोटिंग के दौरान मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर, तीन जवान घायल

Chhattisgarh Election 2023 Phase 1 Voting: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान मंगलवार 7 नवंबर को हुआ. 20 सीटों पर 112 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई.

Key Events
Chhattisgarh Election 2023 Voting Live Updates CG Assembly Polls Vote Percentage 20 Seats BJP CG Election 2023 Phase 1 Voting Highlights: छत्तीसगढ़ में वोटिंग के दौरान मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर, तीन जवान घायल
(छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव)
Source : PTI

Background

CG Election 2023 Voting Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान मंगलवार (7 नवंबर) को है. आदिवासी बहुल राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और प्रतिद्वंद्वी पार्टी बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से 20 पर पहले फेज में वोटिंग हो रही है. बाकी बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को जनता राजनीतिक दलों के भविष्य का फैसला करेगी. हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज के साथ.

पहले चरण के चुनाव में 25 महिलाओं समेत 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत पर जनता मुहर लगाएगी. इस चरण में 40,78,681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 19,93,937 पुरुष, 20,84,675 महिला और 69 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं. पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. छत्तीसगढ़ के सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

मंगलावार को जिन 20 सीटों पर चुनाव होगा, उनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में लड़ाई मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  के बीच है. उल्लेखनीय है कि प्रदेश की नौ सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. इसमें अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल है.  

कई वीआईपी उम्मीदवार मैदान में
वहीं शेष तीन सीटों - बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में मतदाता सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे. बता दें छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण में कई उमीदवार भी मैदन में हैं. इसमें राजनांदगांव सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कवर्धा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकबर, बस्तर जिले की चित्रकोट सीट से कवासी लखमा जैसे नाम शामिल है. गौरतलब है कि मंगलवार को जिन 20 सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं, इनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है.

कांग्रेस ने  दो सीटों पर  उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. साल 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने इन 20 सीटों में से 17, बीजेपी ने  दो और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को एक सीट पर जीत मिली थी.

17:51 PM (IST)  •  07 Nov 2023

शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत हुए मतदान

पंडरिया में 71.6%, कवर्धा में 72.89%, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई में 76.36%, डोंगरगढ़ में 77.40%, राजनांदगांव में 74%, डोंगरगांव में 76.80%, खुज्जी में 72.01%, 
मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी में 76%, अंतागढ़ में 70.72%, उत्तर बस्तर कांकेर में 76.13%, केशकाल में 74.49%, कोंडागांव में 76.29%, नारायणपुर में 63.88%, बस्तर में 71.39%, जगदलपुर में 75%, चित्रकूट में 70.36%, दंतेवाड़ा में 62.55% और  कोंटा-50.12% मतदान हुआ. 

17:03 PM (IST)  •  07 Nov 2023

देश की संपत्ति उद्योगपतियों को दे रही बीजेपी- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि  बीजेपी देश की संपत्ति चंद उद्योगपतियों को दे रही है. आज देश के हवाई अड्डे और बंदरगाह अडानी को दिए जा रहे हैं. ये अडानी कौन है? अडानी आपके लिए क्या बनाता है? क्या कोई मुझे बता सकता है कि अडानी कितनी नौकरियां पैदा करता है?

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget