एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections: पूर्व मंत्रियों को टिकट मिलने पर दीपक बैज ने कसा तंज, BJP प्रत्याशी ने दिया जवाब

Chhattisgarh BJP Candidate List: बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बार कांग्रेस नेता दीपक बैज और केदार कश्यप में वार पलटवार चल रहा है.

Bastar News: बस्तर में बीजेपी (BJP) ने सभी 12 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. चार पूर्व मंत्रियों को दोबारा टिकट मिलने से इन प्रत्याशियों ने खुशी जाहिर की है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) इन चेहरों को दोबारा टिकट देने पर तंज कसा है. दीपक बैज का कहना है कि 2018 के चुनाव में जनता ने जिन चेहरों को रिजेक्ट कर दिया बीजेपी एक बार फिर से उन्हीं चेहरों पर दाव लगा रही है, ऐसे में कहा जा सकता है कि बीजेपी इस चुनाव में लड़ाई से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है और पहले ही हार मान चुकी है. अब इस पर पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने पलटवार किया है.

केदार कश्यप ने कहा कि पीसीसी चीफ दीपक बैज खुद अपनी सीट बचाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें खुद नहीं मालूम की चित्रकोट विधानसभा से उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं, अपनी चिंता छोड़कर बीजेपी पर तंज कस रहे हैं. केदार कश्यप ने कहा कि अगर दीपक बैज को चित्रकोट विधानसभा से टिकट दिया भी जाता है तो उनकी हार निश्चित है. सर्वे रिपोर्ट में दीपक बैज काफी पीछे चल रहे हैं.

बस्तर में धर्मांतरण होगा मुद्दा- केदार
केदार कश्यप ने कहा कि इस बार बस्तर में धर्मांतरण चुनाव का मुद्दा होगा, जिस तरह से लगातार संभाग में धर्मांतरण हो रहा है. उसको लेकर आदिवासियों में काफी नाराजगी है. कांग्रेस के पिछले 5 साल के कार्यकाल में बस्तर में धर्मांतरण को बढ़ावा मिला है. केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा सीट से भारी मतों से चुनाव जीतने का भी दावा किया है.

दीपक बैज के  साथ हारेगी पूरी कांग्रेस- केदार
केदार कश्यप ने कहा कि पीसीसी चीफ दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा सीट से टिकट पाने के लिए जोरआजमाइश कर रहे हैं. अपनी टिकट बचाने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं लेकिन उनकी टिकट को लेकर संशय बरकरार है. उन्होंने कहा कि अगर दीपक बैज को टिकट भी मिलता है तो सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक वह काफी पीछे चल रहे हैं और उनके साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी की लिस्ट पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- हारे हुए लोगों पर लगाया दांव...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget