एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: गौठान घोटाले पर बीजेपी ने घेरा तो कांग्रेस ने किया पलटवार, 'नींद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं बृजमोहन अग्रवाल'

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विपक्षी बीजेपी ने कांग्रेस को गौठान घोटाले पर घेरा है. इसको लेकर बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो कांग्रेस ने अब इसका जवाब दिया है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election) के पहले गौठान, गोबर और गाय पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी (BJP) लगातार कांग्रेस सरकार (Congress) को घेरने में लगी हुई है. कांग्रेस बीजेपी के सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज कर रही है. इस बार गौठान और गोबर में घोटाले के आरोप के बाद बीजेपी ने केंद्र सरकार के पैसे का दुरुपयोग करने का बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) ने कहा है कि गौठान योजना के नाम पर एक-एक गायों पर सरकार 40-40 लाख रुपए खर्च कर रही है और एक एक गाय के लिए 3-3 चरवाहा रखा गया. 

दरअसल शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गौठान को कांग्रेसियों के घोटाले का अड्डा बताया है. उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है. उन्होंने कहा कि एक गाय के पीछे तीन चरवाहे तैनात हैं और एक एक गाय पर 40-40 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मद का पैसा जनता के लिए मिला, जिसे कांग्रेस की सरकार ने गोठान की आड़ में कांग्रेस के लोगों पर लुटा दिया. गौठान घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराई जानी चाहिए.

एक एक गाय को चराने के लिए 3 -3 चरवाहे तैनात
इस आरोप के पीछे बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में कृषि मंत्री के जवाब को आधार बनाया है. बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वीकार कर चुकी है कि प्रदेश में गोठान योजना पर कुल 1134 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जा चुके है. जबकि लावारिस गायों की संख्या सिर्फ 3380 है. जिसका सीधा मतलब यह है कि हर गाय पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. सबसे विचित्र बात यह है कि लावारिस गायों की संख्या मात्र 6 जिलों की है. 3380 गाय गौठान में हैं और प्रदेश में 9303 चरवाहे तैनात हैं. इसका मतलब हर गाय पर यह सरकार 3 चरवाहे रखे हुए हैं. 

कांग्रेस ने कहा बीजेपी वाले नींद में करते है प्रेस कॉन्फ्रेंस 
इसके जवाब में कांग्रेस ने पलटवार किया है. बीजेपी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने सवाल उठाया है. कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार वार्ता में बृजमोहन अग्रवाल फर्जी बात करते हैं. पहले आप ये सुनिश्चित कर लें कि गोबर में घोटाला कितना का हुआ है?जब राज्य में 82 करोड़ का गोबर खरीद गया तब बीजेपी ने कहा कि 1500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ. बृजमोहन अग्रवाल नींद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं उसमें हमारा क्या दोष है.बृजमोहन अग्रवाल झूठ बोल रहे हैं. उनके कृषि मंत्री रहते हुए राज्य में 1667 करोड़ रुपए गौशाला अनुदान घोटाला हुआ है. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: रेलयात्रियों को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात! एयरपोर्ट जैसी सुविधा से लैस होंगे छत्तीसगढ़ के ये स्टेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget