एक्सप्लोरर

Durg New: बिजली विभाग ने 20 दिनों में वसूले 2.5 करोड़ से ज्यादा राशि, जानें क्यों 1332 उपभोक्ताओं की कटी बिजली

Durg: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके अतंर्गत कंपनी ने पहले ध्यान आकर्षित कराया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत शहर वृत्त (दुर्ग शहर संभाग, भिलाई पूर्व संभाग, भिलाई पश्चिम संभाग) के अंतर्गत विगत बीस दिनों में 2,207 निम्नदाब उपभोक्ताओं से दो करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई. इस दौरान बकाया भुगतान नहीं करने वाले 1332 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये.

राजस्व के लिए चला अभियान 
वितरण कंपनी द्वारा बकाया राजस्व के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. बिजली कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ "मोर बिजली एप" एवं अन्य ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही हैं. बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है. जिससे वे देयक समय पर जमा कर दें. मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं.


वसूली के साथ काटे गए कनेक्शन
शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि ये अभियान विद्युत कंपनी द्वारा चलाया जा रहा है. यह अभियान लक्ष्य पूर्ति के अनुरूप निरंतर जारी रहेगा. ठाकुर ने बताया कि सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शहर वृत्त के 3,539 बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया गया. जिनमें से 2,207 निम्नदाब उपभोक्ताओं से दो करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई. बकाया भुगतान नहीं करने वाले 1,332 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये एवं विद्युत विच्छेदन के पश्चात् बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पुनः जोड़ दिए गए.

विभाग की लोगों से अपील
दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करने हेतु अपील की है. जामुलकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपभोक्ताओं को "मोर बिजली एप" डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करने की बात कही. जामुलकर ने बताया कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा निर्मित "मोर बिजली ऐप" के माध्यम से उपभोक्ता को नवीनतम बिजली बिल का विवरण दिया जा रहा है. इसके अलावा बिजली बिल पेमेंट की जानकारी, बिजली सप्लाई संबंधी शिकायत, बिल भुगतान का विवरण, बिजली बिल हॉफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी के साथ मींटर रीडिंग भेजने आदि की सुविधा ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में डरा रहे हैं कोरोना से मौत के आंकड़े, बीते 20 दिनों में 97 लोगों की मौत, सीएम ने जताई चिंता

Raipur News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर 3.33 किलोग्राम सोने के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget