एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 37 आईएएस अधिकारियों का तबादला, प्रशासन ने जारी किए आदेश

Raipur News: छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेर बदल हुआ है, जिसमें 37 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के 37 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. राजधानी रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार को बिलासपुर भेजा गया है तो वहीं दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे का राजधानी रायपुर में तबादला हुआ है. रीता शांडिल्य को तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग से राजस्व मंडल का सदस्य बनाया गया है.

जानिए किनका कहां हुआ तबादला?

छत्तीसगढ़ शासन की सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है जिसमें 37 आईएएस ऑफिसर का तबादला किया गया है. जिनमे योजना का नोडल अधिकारी आर संगीता को बनाया गया है. उन्हें तकनीकी शिक्षा सचिव का दायित्व भी सौंपा गया है. पी. दयानंद को संचालक आयुष की जिम्मेदारी दी गई है.

हिम शिखर गुप्ता को विशेष सचिव वाणिज्य और उद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उनके पास सहकारिता का प्रभार यथावत रहेगा. इसी तरह जनक पाठक को विशेष सचिव जल संसाधन बनाया गया है. भीम सिंह को रायगढ़ से सीईओ एनआरडीए के अलावा कमिश्नर वाणिज्य कर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सत्यनारायण राठौर को एमडी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Chhattisgarh News: कोविड गाइडलाइन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, हवाई अड्डों, अंतरराज्यीय सीमा पर कोरोना जांच के निर्देश


कलेक्टरों का हुआ तबादला

डॉ. प्रियंका शुक्ला को कांकेर, सौरभ कुमार को बिलासपुर, रानू साहू को रायगढ़, डोमन सिंह को राजनांदगांव, चंदन कुमार को बस्तर, भूरेश्वर नरेंद्र को रायपुर, दीपक सोनी को कोंडागांव, संजीव कुमार झा को कोरबा, जितेंद्र शुक्ला को बेमेतरा, जन्मेजय नोबे को कबीरधाम, रजत बंसल को बलौदाबाजार-भाटापारा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा को दुर्ग, तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर-चांपा, गौरव कुमार सिंह को बालोद, विनीत नंदनवार को दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है.

इनका भी हुआ ट्रांसफर

इसी तरह विजय दयाराम को कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज, हरीश एस को सुकमा, राहुल देव को मुंगेली की कलेक्टरी दी गई है. डॉक्टर तंबोली अयाज भाई को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है. जयश्री जैन को सीईओ बिलासपुर, डॉ. फरिहा आलम को जिला पंचायत सीईओ जांजगीर चांपा, चंद्रकांत वर्मा को अपर कलेक्टर कांकेर, प्रतिष्ठा ममगाई को नगर निगम कमिश्नर अंबिकापुर, जितेंद्र यादव को जिला पंचायत सीईओ जशपुर, गोपाल वर्मा को जिला पंचायत सीईओ बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थत किया गया है. रमेश कुमार शर्मा को संचालक भू-अभिलेख के साथ-साथ संचालक समाज कल्याण का दायित्व भी सौंपा गया है.

Chhattisgarh News: महिला ने गोबर बेचकर खरीदी स्कूटी, चौपाल में सीएम भूपेश का कुछ ऐसे किया धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget