एक्सप्लोरर

Durg News: रात में अचानक डीएम का जिला अस्पताल दौरा, गंदगी पर लगाई लताड़, लापरवाह डॉक्टरों के लिए दिए ये निर्देश

Chhattisgarh News: डीएम ने कहा कि मौजूदा सफाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करें और जल्द से जल्द नई एजेंसी के साथ करार कर अस्पताल की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल ( Durg District Hospital) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात में अचानक जिले के डीएम निरीक्षण करने पहुंच गए. डीएम सबसे पहले मरीजों के वार्ड में पहुंचे और मरीजों से डायरेक्ट अस्पताल की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लेने लगे. इस दौरान मरीजों ने गंदी बेडशीट मिलने की जानकारी डीएम को दी जिसपर डीएम ने तत्काल वहां मौजूद स्टॉफ को फटकार लगाई. इसके बाद डीएम को कुछ मरीजों ने डॉक्टर के विजिट नहीं करने को लेकर जानकारी दी, जिस पर डीएम ने तुंरत डॉक्टर की पेमेंट काटने के निर्देश दिए.

सफाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश
वार्डों के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी, टूटे हुए कमोड, वाश बेसिन व दरवाजे को देख कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएम ने कहा कि मौजूदा सफाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करें और जल्द से जल्द नई एजेंसी के साथ करार कर अस्पताल की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

डॉक्टर के लिए दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, भोजन और दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मरीजों से पूछा कि इलाज में कोई परेशानी तो नहीं आ रही. चिकित्सक समय पर विज़िट करने आते हैं या नहीं? मरीज़ों ने बताया कि आज शाम की रुटीन विज़िट में डॉक्टर नहीं आए. इस पर कलेक्टर ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित डॉक्टर की आधे दिन की पगार काटने के निर्देश दिए. साथ ही आगे ऐसा न हो इसके लिए उन्हें नियमित निरीक्षण करते रहने के लिए कहा.

गंदी बेडशीट पर नाराज हुए डीएम, जमकर लगाई फटकार
प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीज़ों ने कलेक्टर को बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सक और नर्स बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं. भोजन और इलाज की अच्छी व्यवस्था ज़िला अस्पताल में मिल रही है. वहीं नवनिर्मित वार्ड के बिस्तर में गंदी बेडशीट पाए जाने पर कलेक्टर ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स और स्टाफ़ को कहा की इससे मरीज़ों को संक्रमण का ख़तरा है. इस तरह की लापरवाही दोबारा न करें. उन्होंने डॉक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बिस्तरों में साफ़ बेडशीट लगनी चाहिए और जिन बिस्तरों के बग़ल में दवाइयां रखने के लिए रैक नहीं हैं वहां रैक लगाई जाएं. उन्होंने सिविल सर्जन से सभी ज़रूरी व्यवस्था कर फ़ोटो भेजने के लिए कहा.

आत्महत्या करने वाले मरीजों की होगी काउंसलिंग
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एक ऐसे मरीज़ से भी मिले जिसने आत्महत्या के उद्देश्य से ज़हर का सेवन कर लिया था. उन्होंने उनकी स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली. डॉक्टर ने डीएम को बताया कि वह अभी ख़तरे से बाहर है. इसके बाद डीएम ने पीड़ित और उसके परिजनों से बात कर उन्हें दिलासा दी और हिम्मत न हारने और मुसीबतों का डट कर सामना करने का हौसला दिया. इसके अलावा उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस तरह के मरीज़ों की मनोचिकित्सक द्वारा काउंसलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें:

Bhanupratappur By Election: बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, क्या कहा सीएम बघेल ने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget