एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सरकारी कार्यक्रम से लापता दिव्यांग बुजुर्ग, अब तक नहीं कोई सुराग, कटघरे में समाज कल्याण विभाग

छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यक्रम से लापता हुए दिव्यांग बुजुर्ग का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. कार्यक्रम से बुजुर्ग हितग्राही के गुम जाने के मामले में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही सामने आई है.

Balrampur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने गए बलरामपुर जिले के 60 वर्षीय बुजुर्ग हितग्राही कार्यक्रम के बाद से गुम हो गया, जो अभी तक वापस अपने घर नहीं पहुंच सका है. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है. वहीं कार्यक्रम से बुजुर्ग हितग्राही के गुम जाने के मामले में जिले के समाज कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

दअरसल, 4 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया गया और इसी के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के अलग अलग जिलों से चयनित दिव्यांग हितग्राहियों का सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था, जहां पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हितग्राहियों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.


Chhattisgarh News: सरकारी कार्यक्रम से लापता दिव्यांग बुजुर्ग, अब तक नहीं कोई सुराग, कटघरे में समाज कल्याण विभाग

उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलरामपुर जनपद पंचायत अंतर्गत चंदौरा गांव के घुटरापारा निवासी हिरवा कोडाकू के साथ जिले के अन्य ग्राम पंचायतों से करीब 150 दिव्यांग हितग्राहियों को प्रशासन ने समाज एवं कल्याण विभाग की देखरेख में शासन के खर्चे पर रायपुर ले जाया गया था, लेकिन कार्यक्रम के 10 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक हिरवा कोडाकू लौटकर अपने घर नहीं पहुंचा है. जिससे उसके परिजन काफी परेशान हैं और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए हिरवा कोडाकू की खोजबीन के लिए प्रशासन से गुहार भी लगा रहे हैं.


Chhattisgarh News: सरकारी कार्यक्रम से लापता दिव्यांग बुजुर्ग, अब तक नहीं कोई सुराग, कटघरे में समाज कल्याण विभाग

वहीं मामले में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक चंद्रमा यादव का कहना है कि रायपुर में 4 तारीख को कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां पर स्वल्पाहार के बाद से हिरवा कोडाकू अचानक गायब हो गया था. जिसके बाद प्रशासन की टीम द्वारा उसकी खोजबीन की गई थी लेकिन उसका कही पता नहीं चला. जिसके बाद हमारे द्वारा रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी और लगातार हम रायपुर पुलिस के संपर्क में भी है. इसके अलावा उपसंचालक ने यह जानकारी दी है कि गुम हितग्राही का मानसिक संतुलन भी सही नहीं था. जिसके कारण वह बिना बताए कहीं चला गया है. जिसकी पतासाजी में प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है.

चंदौरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही है. जिम्मेदारी के साथ लेकर गए थे साथ में रखना चाहिए. हिरवा कोडाकू दिव्यांग था, बोलने नहीं जानता था, बुजुर्ग था. घरवाले परेशान हैं. सीईओ से बात करने पर गोलमोल जवाब देते हैं और कहते हैं कि शासन बुलवाया था शासन समझे. ये गरीब परिवार से हैं. ना रायपुर, अम्बिकापुर जा सकते है, ना एसपी-कलेक्टर से मिल सकते है.

परिजन काफी परेशान हैं. दस दिन बीत गए कुछ पता नहीं चला है. वहीं हिरवा कोडाकू के परिजनों का कहना है कि गांव के सरपंच-सचिव उनका फोन नहीं उठाते और हिरवा कोडाकू को लेकर गए हैं तब से मुंह तक नहीं दिखा रहे हैं. हमारी मांग है कि हिरवा कोडाकू को जैसे लेकर गए हैं, वैसे ही उन्हें वापस लाएं. सरपंच-सचिव उन्हें मोटरसाइकिल या साइकिल मिल रहा है ऐसा कहकर लेकर गए थे.

इसे भी पढ़ें:

India China Faceoff: तवांग झड़प को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा- चुप क्यों है सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget