एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने पर शख्स ने की आत्महत्या, पत्नी सहित चार गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 30 साल के व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रही पत्नी और उसके परिवार वालों के कथित दबाव में आकर आत्महत्या कर ली.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने पर पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया. व्यक्ति ने पोस्ट में अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तारियां की गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 7 दिसंबर को सुबह अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह गांव में लिनेश साहू अपने घर में छत से लटका हुआ पाया गया था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि साहू ने आत्महत्या करने से पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान है क्योंकि वे उसे कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं.

पुलिस मामले की जांच कर रही है
अधिकारी ने बताया कि साहू ने 7 दिसंबर को तड़के 4 बजे अपने जीजा को भी यह स्टेटस शेयर किया था. साहू ने पिछले साल सितंबर में रायपुर निवासी करुणा से शादी की थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करुणा (27), उसके पिता राजकुमार साहू (54) और मां गौरी साहू (48) तथा उसकी बहन किरण साहू (31) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि करुणा की छोटी बहन कनिष्का साहू फरार है और उसके बारे में पता लगाने के प्रयास जारी हैं. बता दे भारत में किसी का भी जबरन धर्म परिवर्तन कराना अपराध है जिसके लिए जेल और जुर्माना दोनों हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 'देश को गरीबी या बाहरी ताकतों से नहीं, बल्कि...', रायपुर में बोले BJP नेता राकेश सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget