एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नए साल पर प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में लगेगा भक्तों का तांता, दर्शन के लिए की गई है ये व्यवस्था

Dantewada: दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया कि नए साल के पहले दिन दंतेश्वरी मंदिर में करीब 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आने का अनुमान लगाया गया है.

Dantewada News:  देश के 52 शक्तिपीठों में से एक छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में नए साल के मौके पर हजारों की संख्या में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अभी से प्रशासन ने सारी तैयारियां शुरू कर दी है. दरअसल बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के प्रति सिर्फ छत्तीसगढ़ वासियों की ही नहीं बल्कि 4 राज्यों के लोगों की काफी गहरी आस्था जुड़ी हुई है. यही वजह है कि शारदीय और चैत्र नवरात्रि के साथ ही नए साल के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा पहुंचते हैं. 

छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में दंतेवाड़ा का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है. ऐसे में यहां नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ सकती है. इसे देखते हुए बस्तर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की दर्शन संबधी व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी हैं.

बस्तर की है आराध्य देवी

बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव बताते हैं कि मां दंतेश्वरी बस्तर वासियों की आराध्य देवी है. ये बस्तर राजपरिवार की कुलदेवी हैं. पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव जब सति माता के भस्म शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे, तब सति माता का एक दन्त इसी दंतेवाड़ा में गिरा था. तब से इस जगह का नाम दंतेवाड़ा रखा गया और यहां स्थापित माता का नाम दंतेश्वरी देवी पड़ा.


Chhattisgarh: नए साल पर प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में लगेगा भक्तों का तांता, दर्शन के लिए की गई है ये व्यवस्था

30 एकड़ में फैला है मंदिर

लगभग 30 एकड़ में फैले इस मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर के बगल से ही संखनी और डंकिनी देवी की नदी है. जहां सफेद और लाल पानी का संगम होता है. यहां जो भी श्रद्धालु पहुंचते हैं, वो इस संकरी डंकिनी नदी में स्नान करके माता के दर्शन के लिए जाते हैं. वहीं  दंतेश्वरी देवी से  छत्तीसगढ़  ही नहीं बल्कि बस्तर से  लगे तेलंगाना, उड़ीसा ,महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश  के  श्रद्धालुओं की भी काफी गहरी आस्था जुड़ी हुई है.  श्रद्धालू नवरात्रि और नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालू

दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया कि नए साल के पहले दिन दंतेश्वरी मंदिर में करीब 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आने का अनुमान लगाया गया है. इसे देखते हुए  टेंपल कमेटी और दंतेवाड़ा पुलिस प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन ने भी 3 दिन पहले से ही तैयारीया शुरू कर दी हैं. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए मंदिर परिसर से लेकर गर्भ गुड़ी तक पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी. साथ ही धक्का-मुक्की की स्थिति ना हो इसलिए कतार लाइन की व्यवस्था की गई है.

 SDRF और  होमगार्ड के जवान रहेंगे तैनात

इसके अलावा नए साल के पहले दिन सुबह 4 बजे से मंदिर के पट खोले जाएंगे और रात 12 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे. वहीं हर 5 मीटर की दूरी में टेंपल कमेटी का एक सदस्य मौजूद रहेगा, जिससे भीड़ से स्थिति को नियंत्रण करने में आसानी होगी. इसके अलावा नदी के पास भी SDRF और  होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे.

 इधर दंतेवाड़ा के अलावा जगदलपुर से भी मां दंतेश्वरी के मंदिर में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू नए साल के पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में बस्तर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी इस मंदिर में तैयारी पूरी कर ली है. इसके अलावा नए साल के मौके पर बारसूर के गणेश मंदिर ,देवड़ा के शिव मंदिर और  चित्रकोट के  ऐतिहासिक शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नए साल के पहले दिन भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Surajpur Murder: पहले बुरी तरह पीटा फिर तकिए से मुंह दबाकर की हत्या, पिता, भाई-बहन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
Weather Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
Embed widget