एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तर में बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ, अपराधियों को पकड़ने में पुलिस के छूट रहे पसीने

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में अपराध के मामले पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी तेजी से बढ़े हैं, खासकर चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

Chhattisgarh News: बीते 3 सालों में ही 363 से अधिक चोरी की वारदातें दर्ज किए गए हैं और इनमें केवल 200 मामले में ही जांच पूरी हुई है बल्कि 150 से अधिक मामले अभी भी पेंडिंग हैं. चोरी की वारदातों में एक लाख से लेकर 8 लाख के रकम तक की बड़ी चोरी भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से लगातार चोरी की वारदात शहर में बढ़ रही है.  मामलों को सुलझाने और अपराधियों को पकड़ पाने में पुलिस नाकाम ही साबित हो रही है. चोरी की वारदात के अलावा बस्तर में महिला उत्पीड़न, गांजा तस्करी और साइबर ठगी की वारदातें भी बढ़ी हैं, इधर बढ़ते वारदातों के मामलों को सुलझा पाने में बस्तर पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. 

3 सालों में बढ़े चोरी के मामले 

दरअसल बस्तर जिले के कई थानों में 3 साल से 150 से अधिक मामलों की जांच अटकी हुई हैं, इन मामलों में महीनों व सालों से पड़ताल चल रहा है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है. पेंडिंग मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले 3 सालों में अलग-अलग थानों में कुल 363 चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि इनमें से 200 मामलों में ही पुलिस जांच पूरी करने में सफल हुई है. वहीं 150 मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं. इस साल ही चोरी के 102 मामले सामने आए हैं, जिनमें 69 मामले पुलिस थाने में पेंडिंग हैं, इधर पीड़ित सालों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, मामले जितने पुराने होते जा रहे हैं, फाइले उतनी ही दबती  जा रही हैं और पुलिस उनकी जांच से उतनी ही दूर होती जा रही है.

महिला उत्पीड़न के केस में वृद्धि

चोरी की वारदात के अलावा महिला उत्पीड़न के मामले भी बस्तर जिले के थानों में पेंडिंग पड़े हैं, हालांकि पुलिस ने महिला उत्पीड़न के मामले के रिकॉर्ड अब तक जारी नहीं किए हैं लेकिन बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा दहेज प्रताड़ना के मामले बस्तर जिले में सामने आए हैं, इसके अलावा महिलाओं से घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के भी मामले इस साल बढ़े हैं, हालांकि पुलिस के आला अधिकारी आगामी एक -दो महीने में सभी मामले सुलझा लेने की बात कह रहे हैं, लेकिन सालों दर सालों यह मामले पेंडिंग होते जा रहे हैं, वहीं गांजा तस्करी के मामले में भी बस्तर जिले में इस साल रिकॉर्ड टूटा है, हालांकि पुलिस ने आधे से अधिक  मामलों में अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है लेकिन आए दिन छत्तीसगढ़ से लगे पड़ोसी राज्य ओड़िसा से बड़ी मात्रा में बस्तर के रास्ते गांजे की तस्करी की जाती है लेकिन अब तक तस्करों के मास्टरमाइंड तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है और तस्करी को पूरी तरह से रोक पाने में बस्तर पुलिस सफल नहीं हो सकी है.वहीं साइबर ठगी के मामले भी बस्तर जिले में काफी तेजी से बढ़े हैं.

इसे भी पढ़ें :

Chhattisgarh News: कालीचरण के समर्थकों के बिगड़े बाेल, फिर महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयानबाजी

Chhattisgarh News: पूर्व सीएम रमन सिंह ने पूछा, भगवान श्री राम का अपमान करने वालों पर कब कार्रवाई करेगी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget