एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: शिल्पा साहू का इंटर जोनल सीनियर टीम में चयन, लगातार 3 मैचों में 3 अर्धशतक लगा सबको चौंकाया

Chhattisgarh News: ऑल इंडिया सीनियर महिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शिल्पा साहू ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन सेंट्रल जोन टीम के लिए हुआ है.

Bilaspur News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आयोजित महिला इंटर जोनल सीनियर वूमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की क्रिकेटर शिल्पा साहू (Shilpa Sahu) का चयन किया गया है. शिल्पा साहू पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस टूर्नामेंट के लिए किया गया है. वह तीन अर्धशतक मारकर टीम में जगह बनाने में सफल हुई हैं. इसके अलावा, उन्होंने अन्य मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं के नजर में आई हैं.

बता दें कि ऑल इंडिया सीनियर महिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शिल्पा साहू ने बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की तरफ से खेलते हुए शिल्पा साहू (Shilpa Sahu) 6 मैचों में 3 बार 50 से अधिक रन बना चुकी हैं. वह एक बार नॉट आउट की पारी भी खेल चुकी हैं. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल जोन की टीम के लिए उनका चयन किया गया है.

15 खिलाड़ियों का सेंट्रल जोन के लिए चयन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि महिला क्रिकेट में बीसीसीआई ने सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद देश को 5 जोन में बांटा है, जिसमें सेंट्रल जोन के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, रेलवे, राजस्थान, उत्तराखंड राज्य को शामिल किया गया है. इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन सेंट्रल जोन के लिए किया गया है. ऑल इंडिया सीनियर वूमेंस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है. यह प्रतियोगिता महिला वर्ग में रणजी ट्राफी के समकक्ष मानी जाती है.

12 से 21 फरवरी तक खेली जाएगी 

इंटर जोनल प्रतियोगिता 12 फरवरी से 21 फरवरी के बीच हैदराबाद में खेली जाएगी. जिसके प्रदर्शन के आधार पर ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए शिल्पा साहू 10 फरवरी को रायपुर से हैदराबाद के लिए निकल गई है.

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh: 'नक्सलियों के टारगेट पर बीजेपी नेता!' नारायणपुर हत्याकांड पर रमन सिंह का Congress पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget