एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रेत खनन माफियाओं को ग्रामीणों ने घेरा, 16 ट्रैक्टर, छह हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्त

Illegal Sand Mining: बताया जा रहा है कि जिले में ऐसे 10 से ज्यादा रेत घाट हैं, जो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पहले भी अवैध खनन की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई.

Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत के कारोबार पर प्रशासन ने नजरें इनायत कीं और रेत उत्खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है. दरअसल, कमरीद गांव में काफी समय से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था. इस अवैध गतिविधि से तंग आकर क्षेत्र के लोगों ने रेत उत्खनन, परिवहन करने वालों को घेर लिया और प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद प्रशासन की टीम ने 16 ट्रैक्टर, 6 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर लिया है. मामला पामगढ़ जनपद पंचायत के कमरीद गांव का है.

गांव में कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन
दरअसल, कमरीद गांव में कई दिनों से अवैध रेत उत्खनन हो रहा था. इसकी शिकायत कई बार लोगों ने प्रशासन से की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. प्रशासन हर बार शिकायतों को नजरंदाज करता रहा. कहा जा रहा है कि रेत घाट का ठेका भी खत्म हो चुका है, फिर भी यहां से आए दिन रेत निकाली जा रही थी. इसके बाद गुरुवार के दिन ग्रामीणों ने रेत खनन कर रही गाड़ियों को रोककर घेर लिया और प्रशासन को इस बात की सूचना दी गई जिसके बाद खनिज विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. खनन विभाग और पुलिस ने इन गाड़ियों को जब्त कर लिया.

 पुलिस बोली- कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ रेत खनन
वहीं प्रशासन के पहुंचने की सूचना पाकर कुछ ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए.  बताया जा रहा है कि जिले में ऐसे 10 से ज्यादा रेत घाट हैं, जो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं. इस मामले में खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर देवरघटा कमरीद रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि हालांकि, यहां पहले रेत उत्खनन नहीं हो रहा था, कुछ दिन पहले ही रेत उत्खनन शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां-वहां कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Bageshwar Dham: 'ये पंडित हैं कि क्या हैं...', बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को छत्तीसगढ़ के मंत्री ने दे डाली चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget