एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'ये पंडित हैं कि क्या हैं...', बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को छत्तीसगढ़ के मंत्री ने दे डाली चुनौती

Bageshwar Dham News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सवाल खड़े कर दिए.

Bageshwar Dham Sarkar: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का रामकथा चल रहा है. रोजाना उन्हें सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रहती है, लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) का बयान चर्चा का विषय बना गया. मंत्री लखमा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि अगर धर्मांतरण हो रहा होगा, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, आप पंडित का काम छोड़ दीजिए.

कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान

दरअसल गुरुवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ये बयान दिया. सबसे पहले ये जान लीजिए की धर्मांतरण का मामला कहां शुरू हुआ. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 18 जनवरी को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मांतरण को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि जहां-जहां धर्मांतरण हो रहा है, वहां रामकथा सुनाने जा रहे हैं, धर्मांतरण रोकने का उन्होंने संकल्प लिया है, बहुत सारे लोगों को हिंदू धर्म में वापसी करवा रहे हैं. 

धर्मांतरण को लेकर मचा था बवाल

हाल ही में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया था. आदिवासी ईसाई और आदिवासी समाज के बीच हिंसा की खबरें आई थी, चर्च में तोड़फोड़ की गई थी. इस बवाल के दौरान पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे. इसी बीच बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धर्मांतरण पर दिए बयान पर फिर हंगामा खड़ा कर देने वाला बयान राज्य सरकार के आबकारी मंत्री ने दिया. गुरुवार को रायपुर में बस्तर के बड़े कांग्रेसी नेता और राज्य सरकार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पर सवाल उठा दिया.

बाघेश्वर धाम सरकार पर उठाया सवाल

मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कहां से सपना आया उसको? इसी महाराज को नागपुर में कोई चुनौती दिया है क्या? महराज हो, पंडित हो मेरे साथ बस्तर आएं. कल परसों कोई धर्मांतरण होता है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और वो पंडिता छोड़ दें. ऐसे पंडित लोग को नागपुर में चुनौती दिया गया है. मंत्री ने कहा कि अभी यह मामला कोर्ट में जाने वाला है, उस समय पता चलेगा ये पंडित है की क्या है? सच्चाई पता चलेगा.

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम सरकार को नागपुर में अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति की तरफ से चुनौती दी गई थी. इसपर देशभर बवाल मच गया था. हिंदू संगठनों ने भी अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव का पुतला दहन किया था. वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर के दिव्य दरबार में श्याम मानव को आमंत्रण दिया था. उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए किराए का खर्चा भी उठाने का बयान दिया था. तब से ये मामला देशभर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh News: मुख्य सचिव ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, संभागायुक्तों को दिए यह सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget