एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तर में पांव पसार रहा कोरोना वायरस, CRPF के तीन जवान समेत जिले में 5 लोग संक्रमित

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरते जा रहे हैं क्योंकि पिछले चार दिनों से यहां लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में अब कोरोना (Corona) से हालात बिगड़ने लगे हैं. बस्तर में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. बस्तर में सीआरपीएफ के तीन जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और अब जगदलपुर (Jagdalpur) शहर में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इन लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. हालांकि इनमें से एक व्यक्ति लोगों के घर दूध पहुंचाने का काम करता है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. उस व्यक्ति की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के प्रयास किए जा रहे हैं. 

बस्तर में पिछले तीन दिन के अंदर ही कोरोना के पांच मामले सामने आए हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सीमाओं पर पैनी नजर बनाए हुए और लगातार निगरानी रखने की बात कही जा रही है. इसके साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाने की भी बात उन्होंने कही है. इधर कोविड के नए वैरिएंट की पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल का माइक्रोबॉयलोजी डिपार्टमेंट सैंपल्स को जीनोम सिक्वेसिंग के लिए रायपुर भेजेगा. इसके पहले जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सभी सैंम्पल्स को ओडिशा के भुवनेश्वर भेजा जाता था, क्योंकि यहां पर पूरे ओडिशा से भी सैंपल लाए जाते थे, इसलिए रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था. 

 एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई जांच
खतरे को भांपते हुए महारानी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है. शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ता हुआ नजर आता है तो ज्यादा जांच केंद्र शहर में भी खोले जाएंगे. जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना की संख्या को शून्य करने के सारे प्रयास किए जाएंगे, यदि पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती है तो जिले में बंद पड़े कोरोना जांच सेंटर को भी खोला जाएगा. जितनी ज्यादा जांच होगी, उसी अनुरूप संक्रमण फैलने की रफ्तार कम होगी. 27 दिसंबर को 2, 28 दिसंबर को 1 और 29 दिसंबर को 2 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है,

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: अंबिकापुर में जल संकट से जूझ रहे हैं लोग, टैंकर के लिए भी करना पड़ रहा घंटों इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget