एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 12 मरीज पॉजिटिव

Chhattisgarh Corona Cases: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 31 हो गए है. इस बार दुर्ग में सबसे ज्यादा नए संक्रमित है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है. पिछले 24 घंटे में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 31 हो गए है. सबसे ज्यादा मामला दुर्ग जिले में सामने आए है. दुर्ग से 6, रायगढ़ 2, रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा और बस्तर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. बाकी जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला है.

दुर्ग में सबसे ज्यादा नए संक्रमितों की पहचान

दरअसल, छत्तीसगढ़ हेल्थ विभाग ने शनिवार को प्रदेश भर में 4255 सैंपलों की जांच किया है. इसमें से 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है. इसके अनुसार प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत रहा है. इसके बाद कुल एक्टिव केस की बात किया जाए तो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा दुर्ग जिले में 13 पॉजिटिव मरीज है. मोहला मानपुर में 1, रायपुर 7, गरियाबंद 1, बिलासपुर 1, रायगढ़ 4, जांजगीर चांपा 1, बस्तर 3 और कांकेर जिले में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना से 14 हजार लोगों की मौत

राज्य में अब तक कुल 11 लाख 87 हजार 729 पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है. इसमें से 11 लाख 73 हजार 508 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है. हालांकि कोरोना महामारी से अब तक राज्य में 14 हजार 190 लोगों की मौत हो चुकी है. ज्यादातर कोरोना से मौत के आंकड़े पहली और दूसरी लहर के है. अब फिर पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ने लगे है. लेकिन राहत की बात ये है कि इस बार किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. हालांकि रोजाना नए मामले बढ़ने से एक बार फिर लोगों में महामारी को लेकर दहशत है.

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना के नए मामले

गौरतलब है की पिछले एक सप्ताह से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के एक और वेरिएंट जेएन 1 से सतर्क रहने का आग्रह किया है. एहतियाती कदम उठाए जाने की अपील की गई है. इसके बाद देश में जेएन 1 को लेकर सतर्कता बढ़ गई है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि जेएन 1 में जोखिम कम है पर नजर रखनी होगी. वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक जेएन 1 की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में BJP ने 11 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए कसी कमर, जानें क्या है अगले 4 महीने की प्लानिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget