एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Coronavirus: क्या कोरोना के मामले बढ़ने का हो रहा है इंतजार? बॉर्डर पर नहीं हो रहा कोविड टेस्ट, चेक पोस्ट से टीमें नदारद

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी अब तक बस्तर के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन द्वारा किसी तरह की कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है.

Chhattisgarh Corona Update: देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है और इसकी चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कुछ राज्यों में मास्क और कोरोना जांच भी शुरू हो गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन द्वारा कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. बॉर्डर वाले इलाकों में न ही कोरोना की जांच की जा रही है और न ही कोरोना के नियमों का पालन किया जा रहा है. 

आलम यह है कि छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी अब तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर प्रशासन के द्वारा किसी तरह से कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है. लिहाजा एक बार फिर से बस्तर में कोरोना के नए वेरिएंट खतरा बना हुआ है. बस्तर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे से बचने के लिए सतर्कता बरतने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं. एक तरफ जहां जिला प्रशासन के अधिकारी कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए पूरे जिले में अलर्ट घोषित करने की बात कह रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर लापरवाही बरती जा रही है.

ओडिशा से आने वाले लोगों की नहीं हो रही कोरोना जांच
बॉर्डर पर बने चेक पोस्ट में स्वास्थ विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है और न ही यहां ओडिशा से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है. यहां धड़ल्ले से ओडिशा से लोग बिना जांच कराएं छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रवेश कर रहे हैं. वहीं सीमा के चेक पोस्ट पर पुलिस बल को भी तैनात नहीं किया गया है. जानकारी के मुताबिक ओडिशा में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. इसके बावजूद बस्तर जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती इलाकों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 

सीमावर्ती इलाकों में कोरोना की अनदेखी
गौरतलब है कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कोरोना के इस नए वेरिएंट से निपटने के लिए सारे इंतजाम दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं. खासकर सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बरतने को भी कहा है. उसके बाद भी जिस तरह से छत्तीसगढ़ के बस्तर और ओडिशा की सीमा पर सारे नियमों की अनदेखी की जा रही है, वह खतरे का विषय है. ऐसे में कोरोना के मामले अगर बढ़ते हैं, तो बस्तर में ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. फिलहाल बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम  का कहना है कि बस्तर के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन की टीम को आने वाले दिनों में मुस्तैद किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कोरोना जांच भी शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: बाघ और शावक के पैरों को निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत, दहाड़ भी दी सुनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget