एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कांग्रेस का विष्णुदेव साय सरकार को घेरने का प्लान तैयार, 8 जुलाई को प्रदेश स्तर पर देंगे धरना

Chhattisgarh Politics: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पदाधिकारी छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस करके विष्णुदेव सरकार को असहाय बताया है.

Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर सक्रिय होती नजर आ रही है. प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है. 

प्रदेश में बढ़े हुए बिजली की दरों के मुद्दे पर सोमवार (8 जुलाई) को प्रदेश भर में कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है. धरना प्रदर्शन और आगामी कार्यक्रमों लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार (7 जुलाई) को राजीव भवन में मीडिया से जानकारी शेयर की. 

कांग्रेस 8 जुलाई को देगी धरना
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि 8 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉक में कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे. दीपक बैज ने बताया कि 9 जुलाई को रायपुर में जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है. 

इसी तरह 10 जुलाई को कांग्रेस के सीनियर नेताओं की बैठक का भी आयोजन रायपुर में किया जाएगा. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दीपक बैज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. 

'विष्णुदेव सरकार हो गई है असहाय'
आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "विष्णुदेव साय की सरकार असहाय हो गई है." कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दीपक बैज ने बताया कि इस महीने के आखिरी दिनों में कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी. 

बेमेतरा जिले में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के गिरफ्तार किए जाने को लेकर दीपक बैज ने कहा, "प्रदेश सरकार जान बूझकर ऐसी कार्रवाई कर रही है." उन्होंने दावा किया कि "जबकि मामले के असली आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है."

स्कूलों की जर्जर व्यवस्था पर भड़के बैज
इस मौके पर दीपक बैज ने आगे कहा, "बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक में एक जर्जर स्कूल भवन की छत की प्लास्टर भरभराकर गिरने से 5 बच्चे घायल हो गए हैं, यह राज्य सरकार के लापरवाही का नतीजा है. प्रदेश में बीजेपी सरकार बने 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इन स्कूलों की दशा सुधारी नहीं गई है."

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, "बस्तर जिले के अधिकांश स्कूल जर्जर हो चुके हैं, लेकिन इस घटना के बाद कोई भी बीजेपी का जिम्मेदार जनप्रतिनिधि स्कूलों की हालत देखने नहीं पहुंचा. 

'शिक्षा मंत्री तय नहीं कर पा रहे सीएम'
दीपक बैज ने कहा, "स्कूल शिक्षा मंत्री के इस्तीफा दिए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सीएम विष्णुदेव साय और बीजेपी सरकार ने किसी को भी स्कूल शिक्षा मंत्री का पद नहीं दिया है. जिसकी वजह से शिक्षा का ये हाल है और स्कूल शिक्षा विभाग की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गयी है."

ये भी पढ़ें: बस्तर में भगवान जगन्नाथ की निकली रथ यात्रा, 600 सालों से निभाई जा रही ये ऐतिहासिक परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget