एक्सप्लोरर

Bilaspur Murder: बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या, सकरी बाईपास के नजदीक हुआ हमला

Sanju Tripathi Murder: बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े कांग्रेस के एक पूर्व महामंत्री संजीव त्रिपाठी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिस समय हमलावरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया उस समय संजीव त्रिपाठी अपनी कार में सवार थे. हमलावरों ने पहले कार रुकवाई और उसके बाद ड्राइविंग सीट पर बैठे संजीव त्रिपाठी के सिर पर गोली मार दी, जिससे संजीव त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर समेत बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

कांग्रेस के पूर्व महामंत्री की गोली मारकर हत्या
जानकारी के मुताबिक यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजीव त्रिपाठी अपनी फॉर्च्यूनर कार से सकरी बाईपास रोड से कहीं जा रहे थे उसी दरमियान दो से तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां पहुंच गये. पहले उन्होंने गाड़ी को रुकवाया, जैसे ही गाड़ी रुकी हमलावरों ने संजीव त्रिपाठी को गोली मार दी. संजीव त्रिपाठी के सिर में गोली लगने से ड्राइविंग सीट पर ही उनकी मौत हो गई है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जानकारी लगते ही तत्काल बिलासपुर की एसएसपी पारुल माथुर समेत बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.

Bilaspur Murder: बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या, सकरी बाईपास के नजदीक हुआ हमला

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शहर में की नाकाबंदी
कांग्रेस नेता की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है. वहीं, पुलिस उन तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है जो इस हत्या की वारदात से जुड़े हुए हैं. पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हत्या की वजह क्या है. पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी कर दी है. 

इस हत्या के बाद बीजेपी ने प्रदेश सरकार को घेरा
बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम देने की घटना पर बीजेपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को जमकर कटघरे में खड़ा किया है. धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब सरकार का राज नहीं गुंडाराज है. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेता सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा. कांग्रेस गौरव दिवस मनाने में लगी है और कांग्रेस नेताओं की हत्या हो रही है.

इसे भी पढ़ें:

India China Faceoff: तवांग झड़प को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा- चुप क्यों है सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget