एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: भारत जोड़ो यात्रा में मिट्टी का कलश लेकर क्यों जा रहे कांग्रेसी, जानें- क्या है वजह

भारत जोड़ो यात्रा में जिन राज्यों को शामिल नहीं किया गया उस राज्य के लोग मिट्टी और पानी लेकर जाते हैं. इसी मिट्टी और पानी से वृक्षारोपण किया जाएगा. इसमें पहली बार 250 कांग्रेसी शामिल हो रहे हैं.

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ की मिट्टी लेकर जाएंगे.  वहीं जब भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) पहुंचेगी तो इसमें राज्य के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.  इसके लिए कांग्रेस की तरफ से बड़ी तैयारी की जा रही है.  छत्तीसगढ़ के नेता 26 से 28 नवंबर तक इंदौर में रहेंगे.  इसमें कांग्रेसी छत्तीसगढ़ की मिट्टी और पानी लेकर जा रहे है जोकि चर्चा का विषय बन गया है.

माटी का कलश लेकर जाएंगे कांग्रेस नेता
दरअसल, भारत जोड़ो पदयात्रा को दो महीने से अधिक का समय पूरा हो चुका है. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता भी 26 से 28 तक मध्य प्रदेश के इंदौर से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़ की माटी का कलश लेकर कांग्रेसी जायेंगे.  इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि भारत जोड़ो यात्रा में जिन राज्यों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. उस राज्य के लोग मिट्टी और पानी लेकर जाते हैं. इसी मिट्टी और पानी से वृक्षा रोपण किया जाएगा. इसमें पहली बार 250 लोगों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हो रहे हैं.

पीसीसी चीफ ने बीजेपी पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि जिस तरह अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे से फिरंगी हुकूमत डरी और देश को आजादी मिली. उसी तरह भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे भारत छोड़ो के नारे से बीजेपी और उनके नफरती गैंग बेचैन हो रहे है. भारत जोड़ो पदयात्रा से वही लोग परेशान हो रहे है जिनका मुख्य एजेंडा नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी को सेंकना है. भारत जोड़ो पदयात्रा में नफरत भारत छोड़ो के नारे से बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन क्यों परेशान हो रहे हैं? बीजेपी की परेशानी से स्पष्ट समझ में आ रहा है कि उनके नफरत फैलाने का एजेंडा अब खत्म हो रहा है.

छत्तीसगढ़ के नेता लगातार शामिल हो रहे है
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है. इसलिए मध्य प्रदेश में जब भारत जोड़ो यात्रा पहुंच रही है तो छत्तीसगढ़ के नेता मिट्टी का कलश लेकर जा रहे है, ताकि भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ की मिट्टी भी पहुंच जाए. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत में शामिल हुए थे. इसके बाद लगातार सीएम भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ दिखे है. इसके अलावा पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी राहुल गांधी के साथ करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं.

Ambikapur: जशपुर के बाद आज अम्बिकापुर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget