एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ PCC का फैसला, अजय सिंह को छह सालों के लिए पार्टी से किया निष्कासित

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह को छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अजय सिंह बीजापुर के रहने वाले हैं. सोमवार देर शाम कांग्रेस संगठन महामंत्री अमरजीत चावला और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर नोटिस जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि अजय सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है, जिस वजह से उन्हें निष्कासित किया गया है.

पिछले डेढ़ सालों से चल रही थी आपसी खींचतान
बीजापुर के स्थानीय कांग्रेसी नेताओ से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक विक्रम मंडावी और युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह के बीच खींचतान चल रही थी. अजय सिंह लगातार अपनी ही पार्टी के स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे. कभी वे विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे तो कभी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे थे.

अजय सिंह ने इस कार्रवाई पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यह कार्रवाई बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी के दबाव में की है. उन्होंने कहा कि संगठन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन पर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलने पर कार्रवाई की गई या पार्टी के खिलाफ गतिविधि में संलिप्त होने पर.

इधर जिस तरह से बीते कुछ समय से अजय सिंह लगातार विधायक के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, उन्हें संगठन ने इस मामले में नोटिस भी जारी किया था जिसका उनके द्वारा लिखित में जवाब भी दिया था. वहीं पार्टी से निष्कासित करने के लिए जारी किए गए पत्र में उन पर पार्टी के विरोध में कार्य करने की बात कही गई है.

NEWS 7_Chhattisgarh: दुर्ग में नाबालिग का अपहरण कर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांग्रेस में नजर आ रही गुटबाजी
वहीं अजय सिंह ने कहा कि बीते कुछ सालों से विधायक विक्रम मंडावी उन्हे पार्टी से बाहर करने के लिए षड्यंत्र रच रहे थे जिसमें आज वे सफल हो गए हैं. हालांकि इस मामले में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. वहीं इस बड़ी कार्रवाई के बाद एक बार फिर से कांग्रेस में गुटबाजी साफ नजर आने लगी है और वहीं पूरे बस्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी अलग अलग खेमे में बंट गए हैं. इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता और बीजेपी के भी कुछ नेता अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Akshay Tritiya 2022: छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया को लेकर अनोखी मान्यता, मटकी से पानी देने वाला किसी से नहीं करता बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget