एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 5 मई से शुरू होगा 'सुशासन तिहार' का तीसरा चरण, विष्णु देव साय लेंगे लोगों से जमीनी हकीकत का जायजा 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 'सुशासन तिहार' का मूल मकसद प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है. राज्य के हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है.  

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई को करेंगे. इसके लिए शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा. इस दौरान प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविर में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी. 

सीएम विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्री इनमें से कुछ समाधान शिविरों में शामिल होंगे. सीएम आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी लोगों से हासिल करेंगे. तीसरे चरण में मुख्यमंत्री स्वयं हेलीकॉप्टर से औचक रूप से किसी भी गांव में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करेंगे. 

सीएम विष्णु देव साय चौपाल लगाकर गांव के विकास और वहां पर पदस्थ अफसरों व अन्य सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली के बारे में लोगों से जानकारी लेंगे. सीएम साय इस दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण एवं विकास कार्याें की जमीनी हकीकत का भी जायजा लेंगे. 

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासन-प्रशासन को लोगों के प्रति संवेदनशील, जन हितैषी  और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है. सुशासन तिहार के प्रथम चरण का शुभारंभ 8 अप्रैल को हुआ था. 11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता से ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डाें में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं और मांगों  को लेकर आवेदन लिए गए. 

पहले चरण में मिले 40 लाख आवेदन

'सुशासन तिहार' के पहले चरण में प्रदेश की जनता से प्रशासन को करीब 40 लाख से अधिक आवेदन-पत्र प्राप्त हुए थे. जिला प्रशासन द्वारा सुराज अभियान के पोर्टल पर सभी आवेदन अपलोड किया गया. ताकि लोगों को संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी  आसानी से मिल सके. 

तीसरे चरण में योजनाओं की जानकारी देना सरकार की प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ में 'सुशासन तिहार' के तीसरे चरण में शासन की प्राथमिकता लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है. समाधान शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाना है. उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही लाभा से वंचित न रहे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget