एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बीजेपी ने नए चेहरों को क्यों दी 3 राज्यों की कमान? छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बताई वजह

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जबकि दूसरी पार्टियों में वंशवाद है. साय ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि बीजेपी (BJP) उन सदस्यों और कार्यकर्ताओं को इनाम देती है जो पूरे समर्पण के साथ काम करते हैं. यह केवल बीजेपी में ही संभव है. अन्य पार्टियां वंशवाद की राजनीति का पालन करती हैं लेकिन बीजेपी लोकतांत्रिक है. बता दें कि 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद विष्णु देव साय ने बतौर सीएम कार्यभार संभाल लिया है. 

बीजेपी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में नए चेहरों को मौका दिया है, इसको लेकर पूछे गए सवाल पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में विष्णु देव साय ने कहा, '' बीजेपी इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. यह विचारधाराओं की पार्टी है. इसमें नीति होती है, नियम होता है नियत होती है. और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होता है. एक कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी के साथ परिश्रम करता है तो उसका फल पार्टी से मिलता है जो कि बीजेपी में ही संभव है. यह बीजेपी में ही  संभव है. दूसरी पार्टी में परिवारवाद चलता है लेकिन बीजेपी में लोकतंत्र चलता है.''

हमारी सरकार आने से बौखला गए हैं नक्सलवादी- सीएम साय
नक्सलवाद की चुनौती का सामना बीजेपी किस तरह से करेगी? इस सवाल पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, ''बीजेपी ने नक्सलवाद से डटकर मुकाबला किया है.15 साल हमारी सरकार में हमने सामना किया है. लेकिन जब कांग्रेस की सरकार आई तो स्थिति बदल गई. नक्सली कहते थे कि अब तो हमारी सरकार आ गई. नक्सलवाद से पिछली सरकार की लड़ाई बहुत कमजोर थी. हमारी सरकार आ गई है तो मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे. अब नक्सली बौखला गए हैं. वे कहने लगे हैं कि हमलोगों के ऊपर कार्रवाई तगड़ी होगी क्योंकि बीजेपी की सरकार सत्ता में आ गई है.'' सीएम साय ने इस दौरान यह भी कहा कि चुनाव के दौरान जो हम 'मोदी की गारंटी' लाए थे, उसे पूरा करेंगे.

य़े भी पढ़ें- Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र की आ गई तारीख, लेकिन कब बनेगा सीएम साय का नया मंत्रिमण्डल?

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget