एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांग बच्ची को मिला नया जीवन, CM ने दिया इलाज के लिए इतने लाख का चेक

Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में एक 10 साल की बच्ची के इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये का चेक दिया. सांप काटने की वजह से बच्ची का दायां हाथ खराब हो गया, जिसका ऑपरेशन करवाना है.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में गुरुवार (4 जुलाई) को अपनी नातिन का इलाज कराने की आस लेकर पहुंचे दोहत राम विश्वकर्मा को बड़ा सहारा मिला है. मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि जनदर्शन में एक 10 साल की दिव्यांग बच्ची दिव्या विश्वकर्मा बैठी हुई है, जिसके हाथ में विकृति है. बच्ची के परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से उसका इलाज नहीं हो पा रहा है. जबकि डॉक्टर्स का कहना है कि उसके हाथ का ऑपरेशन करके उसे ठीक किया जा सकता है.

ऐसे में इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल बच्ची को मंच में बुलाया. सीएम ने बच्ची के परिजनों से पूरी जानकारी ली और अधिकारियों को तत्काल आर्थिक सहायता के निर्देश दिये. इसके बाद एक घंटे के भीतर मुख्यमंत्री ने खुद बच्ची को डेढ़ लाख रुपये का चेक सौंपा. इस दौरान बच्ची के परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताई. 

बच्ची को क्या हुआ है?
बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी नातिन दिव्या विश्वकर्मा जब तीन साल की थी तो उसे गेहूंआ सांप ने काट लिया था,  जिससे उसका दायां हाथ गलने लगा. जड़ी बूटियों से इलाज करने पर घाव तो सूख गया, लेकिन दायां हाथ विकृत हो गया. उसका इलाज करने के लिए वो लोग राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर से मिले, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दिव्या का दो ऑपरेशन करना पड़ेगा, तब उसके हाथ की विकृति ठीक हो जाएगी. पर इस ऑपरेशन में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का खर्च आएगा.

दिव्या के पिता त्रिवेंद्र ग्राम बैजनपुरी, भानुप्रतापपुर में रहते हैं, जो खेती-किसानी का काम करते हैं. ऐसे में वह इतना बड़ा खर्च नहीं उठा सकते थे. अब मुख्यमंत्री ने उनकी परेशानी को सुना और अधिकारियों को दिव्या के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के निर्देश के एक घंटे के भीतर दिव्या के इलाज के लिए चेक जारी कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोग, मेधावी बच्चों को मिले 2-2 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget